सोलन। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हिमाचल में स्थित एक बड़ी कंपनी युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर देने जा रही है। बड़ी बात यह है कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। साक्षात्कार के लिए आवेदन करने को महज कल शाम का समय बचा है।
कितने भरे जाएंगे पद?
आपको बता दें कि इस साक्षात्कार में नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड 100 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : पहले लड़की को घर से भगाया, फिर कई बार की नीचता- अब मिली 20 साल की सजा
किस विभाग में होगी भर्ती?
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड फ्लोर स्टाफ के पदों पर भर्ती करने जा रही है।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इन पदों पर भर्ती के लिए कंपनी ने आयु सीमा निर्धारित की है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए कंपनी ने 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : बाजार में साधु बन घूम रहा था ढोंगी, युवक के चेहरे पर छिड़का नशीला पदार्थ और....
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता ?
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
कब और कहां होंगे साक्षात्कार?
सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए 29 सितंबर, 2026 मंगलवार को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
कितना मिलेगा वेतन?
साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी वेतन के साथ साथ भत्ते और सुविधाएं भी देगी। चयनित उम्मीदवारों को 14300 रुपए मासिक वेतन के दिया जाएगा। इसी के साथ-
- ओवरटाइम भत्ता
- PFA ESIC
- अन्य सुविधाएं
यह भी पढ़ें- हिमाचल : युवक ने खोई नई नवेली दुल्हन, मर*ने से पहले पुलिस को दिया बयान- उजड़ा परिवार
कहां मिलेगी ज्वाइनिंग?
इस साक्षात्कार की खास बात ये है कि इसमें चयनित होने वाले युवकों को कंपनी हिमाचल में ही ज्वाइनिंग देगी। यानी चयनित होने वाले उम्मीदवारों का कार्यस्थल नालागढ़ होगा।
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें- किन्नर कैलाश में फंसे राजस्थान के 9 श्रद्धालु, रेस्क्यू टीम रवाना- बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
