रिकांगपिओ/किन्नौर। हिमाचल प्रदेश में कई युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। दरअसल, एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है- जिसमें 120 खाली पदों को भरा जाएगा।
कब और कहां होगा साक्षात्कार?
यह साक्षात्कार कंपनी द्वारा जिले में तीन दिन अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिरकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 11.00 बजे निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाएगा। ये साक्षात्कार-
- खंड रोजगार कार्यालय पूह- 8 दिसंबर, 2025 (सोमवार)
- जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ- 9 दिसंबर, 2025 (मंगलवार)
- खंड रोजगार कार्यालय भावानगर- 10 दिसंबर, 2025 (बुधवार)
यह भी पढ़ें: रिश्तेदारों के साथ हिमाचल घूमने आया था युवक- चाय पीते ही अचानक गिरा, घर लौटी देह
कितने भरे जाएंगे पद?
इस साक्षात्कार में SIS इंडिया लिमिटेड, RTA हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 120 रिक्त पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इस साक्षात्कार में सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं।
क्या रहेगी आयु सीमा?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उनकी ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कुत्तों का कहर : 3 लाख से ज्यादा लोग नोचे, 11 को हुआ रेबीज- नहीं बच पाए बेचारे
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में दसवीं फेल या दसवीं पास युवा भाग ले सकते हैं। दसवीं से अधिक पढ़े-लिखे युवा भी इसमें भाग ले सकते हैं।
कितना मिलेगा वेतन?
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 17,500 रुपए से 23,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से ITI आई छात्रा, शाम को सहेलियों को जंगल में मिली- उठा लिया था गलत कदम
क्या रखी गई हैं शर्तें?
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
- इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
- साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
- हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
- इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in/ पर लॉगइन करना होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के होटल में चल रही थी नशे की बड़ी डील : पुलिस का पड़ा छापा, ढेर सारा चिट्टा बरामद
क्या लाना होगा साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 11.00 बजे तक निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जन्म तिथि
- योग्यता प्रमाण पत्र
- मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
- हिमाचली प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
