शिमला। हिमाचल प्रदेश एक बार फिर प्रकृति की मार झेलने को मजबूर है। मौसम विभाग ने राज्य के छह ज़िलोंकांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में ओलावृष्टि और तूफान को लेकर अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
डर में हैं किसान-बागवान
मई के महीने में ऑरेंज अलर्ट असामान्य माना जा रहा है। करीब डेढ़ सप्ताह पहले आए ऐसे ही अलर्ट के बाद प्रदेश में कई जगह भारी नुकसान हुआ था। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हुईं, बागवानी को बड़ा झटका लगा और कई क्षेत्रों में बिजली व संचार सेवा प्रभावित रही। अब फिर से ऐसे ही हालात बनने की आशंका से ग्रामीण समुदाय सहमा हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी कॉलेज का प्रिंसिपल हुआ अरेस्ट, छात्राओं संग करता था नीचता ! रात भर चला धरना
28 मई तक मौसम बिगड़ा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य 6 जिलों में यलो अलर्ट लागू है। 28 मई तक पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है। इस दौरान तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
ऊना में 5.6 डिग्री की कमी
बीते 24 घंटे में ऊना का तापमान 5.6 डिग्री गिरकर 35.4°C पहुंच गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा गिरावट है। बिलासपुर में तापमान 3.0 डिग्री लुढ़का है, वहीं सोलन में यह 2.0 डिग्री कम हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट, 19 साल में हासिल किया मुकाम- देशभर में बनाया रिकॉर्ड
कहां-कहां हुई बारिश?
-
ऊना: 6 मिमी
-
बिलासपुर: 4 मिमी
-
पच्छात व सलापड़ मंडी: 3-3 मिमी
-
पालमपुर, सोलन, सुजानपुर: 2-2 मिमी
-
कसौली, नयना देवी: 1-1 मिमी
