राजनीति

#अपराध

May 23, 2025

हिमाचल के सरकारी कॉलेज का प्रिंसिपल हुआ अरेस्ट, छात्राओं संग करता था नीचता ! रात भर चला धरना

छात्रा के साथ अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

engineering college scandal

बिलासपुर । हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कॉलेज की एक छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्रा से जुड़ी अश्लील हरकतों का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद छात्रों में उबाल आ गया।

देर रात तक चला प्रदर्शन

वीडियो वायरल होते ही छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर नारेबाजी शुरू कर दी। छात्र-छात्राएं रातभर परिसर में डटे रहे। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने प्रिंसिपल का पुतला फूंक कर विरोध जताया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर हिमांशु मोंगा के खिलाफ यौन उत्पीड़न की धाराओं में FIR दर्ज की और देर रात उन्हें हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट, 19 साल में हासिल किया मुकाम- देशभर में बनाया रिकॉर्ड

सुंदरनगर और बंदला कॉलेज में भी लगे आरोप

हिमांशु मोंगा पर यह पहला आरोप नहीं है। जब वह सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में तैनात थे, तब भी उन पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार की शिकायतें सामने आई थीं। बंदला कॉलेज में भी उनका व्यवहार सवालों के घेरे में रहा। छात्राओं का आरोप है कि वह व्हाट्सएप और कॉल के ज़रिए अश्लील मैसेज भेजते थे और जवाब न देने पर धमकियां भी देते थे।

तकनीकी शिक्षा मंत्री का बयान: किसी को बख्शा नहीं जाएगा

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि शिकायत आने के बाद मामले की जांच विभागीय सेक्सुअहरासमेंट कमेटी को सौंपी गई है। महिला प्राचार्या के नेतृत्व वाली कमेटी दो दिन में रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद सख्त कार्रवाई होगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख