ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों से जुड़े शोषण के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। कई मामलों में युवक पहले प्यार और शादी का भरोसा देकर युवतियों से नजदीकियां बढ़ाते हैं और बाद में विवाह से इनकार कर देते हैं। कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र से भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
महिला का आरोप है कि युवक ने पहले उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और विवाह का भरोसा दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने ज्वालामुखी के एक निजी होटल में भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोप है कि युवक शादी करने से पीछे हट रहा है। महिला की शिकायत के बाद ज्वालामुखी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 25 वर्षीय युवक की छीन ली सांसें !... शिव मंदिर में मिली देह, गले पर हैं क*ट के निशान
पहले शादी का भरोसा, फिर बढ़ती गईं नजदीकियां
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे के आधार पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार यह विश्वास दिलाया जाता रहा कि दोनों जल्द शादी करेंगे। लेकिन बाद में युवक के रवैये में बदलाव आने लगा और उसने विवाह करने से इनकार कर दिया।
निजी होटल में भी संबंध बनाने का आरोप
शिकायत के अनुसार ज्वालामुखी में स्थित एक निजी होटल में भी आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने पुलिस के समक्ष अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : चंबा बस हा*दसे में एक और घायल महिला ने तोड़ा दम, 8 पहुंची संख्या; पति-पत्नी ने एक साथ छोड़ी दुनिया
पुलिस से न्याय मांगने पहुंची महिला
महिला का कहना है कि जब आरोपी ने शादी करने से इनकार किया तो उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच के दौरान पुलिस दोनों के बीच हुई बातचीत, संपर्क और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाल सकती है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की परिस्थितियां क्या थीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, दो लोग थे सवार... एक ही बच पाया
पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
