मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां उपमंडल गोहर के कटवानी कटवाड्डी गांव में एक परिवार की तीन महिलाएं पिछले 48 घंटे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। पुलिस के हाथ अभी तक उनका कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

एक परिवार की 3 महिलाएं लापता

ऐसे अचानक एक साथ तीनों के लापता हो जाने से उनका परिवार बेहद परेशान है। लापता महिलाओं में मां-बेटी और ननद शामिल है। परिजन तीनों लापता महिलाओं की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और उनके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में शराब की बोतल बोलेगी अपना दाम! QR कोड से खुलेगा राज, वसूली का खेल होगा खत्म

मां-बेटी और ननद लापता

बताया जा रहा है की महिला पिछले मंगलवार शाम से लापता है। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसके साथ उसकी 11 महीने की बेटी और 13 साल की ननद भी है। महिला के अचानक लापता होने से महिला का पति और परिजन काफी घबराए हुए हैं।

मायके जाने के लिए निकली घर से

लापता महिला के परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट बीते कल गोहर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि 23 वर्षीय निशा कुमारी बीते मंगलवार यानी 31 मार्च की शाम को घर से मायके ने की बात कह कर निकली थी। उस समय उसके साथ उसकी 11 महीने की बच्ची और 13 साल की ननद भी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस मंदिर में उमड़ी आस्था : मां को सोना-चांदी भेंट, 15 दिनों में 3 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा

आखिरी बार कहां दिखी?

लोगों ने उसे आखिरी बार उसी दिन गांव से जाते हुए भी देखा था। मगर यहां से वो कहां गई- किसी को कुछ नहीं पता। परिवार ने बताया कि उसका फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में वो उससे संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। निशा के मायके वालों को भी निशा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कहीं नहीं जाती थी बिना बताए

परिजनों ने बताया कि वो कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाती थी। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। परिवार ने अपने स्तर पर हर रिश्तेदार और करीबी के यहां महिला के बारे में पता कर लिया है। मगर किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

यह भी पढ़ें : टोल टैक्स हंगामे के बाद बैकफुट पर सुक्खू सरकार- HP नंबर को बड़ी राहत, बाहरी के भी घटाए रेट

निशा को ढूंढने में करें मदद

निशा के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को निशा के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया थाने से संपर्क करें। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और दहशत का माहौल है।

जल्द मिल जाएंगी तीनों

मामले की पुष्टि करते हुए DSP दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस टीम द्वारा संभावित जगहों पर छानबीन की जा रही है। साथ ही तकनीकी सहाया से भी सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस टीम ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही तीनों को सही-सलामत ढूंढ लिय जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।