कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा सप्लाई का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। प्रदेश के कोने-कोने में नशा तस्करी का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। सीमावर्ती राज्यों से लेकर पहाड़ी जिलों तक अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई धड़ल्ले से हो रही है- जिससे युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है।

नहीं थम रहा काला कारोबार

वहीं, हिमाचल पुलिस ने भी नशा तस्करी के खिलाफ मोर्चा कस दिया है। प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है और आए दिन कई तस्कर गिरफ्तार हो रहे हैं। सीमाओं पर कड़ी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर और गुप्त सूचनाओं के आधार पर की जा रही कार्रवाई से पुलिस नशे के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : मंडी शिवरात्रि उत्सव : सात दिन तक घूंघट में रहेंगी 6 देवियां, जलेब में भी नहीं होंगी शामिल

डेढ़ किलो से ज्यादा चरस बरामद

ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है- जहां नूरपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी और छापेमारी के दौरान एक पिकअप वाहन से डेढ़ किलो से ज्यादा चरस और नगदी भी बरामद की है।

तस्करों तक कैसे पहुंची पुलिस?

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को नशा तस्करों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डमटाल क्षेत्र के सांझा पीर में एक पिकअप को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर पिकअप में सवार लोगों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की महिलाओं के लिए खुशखबरी : 390 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, एक क्लिक में जानें सब कुछ

तस्करों से क्या-क्या मिला?

तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने पिकअप में से 1.546 किलोग्राम चरस और 15 हजार रुपये की नगदी भी बरामदी की। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिकअप सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही उनकी गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया।

 

drug smuggling racket busted in nurpur charas recovered

आरोपियों की पहचान

शुरुआती जांच में पाया गया है कि पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के तार कांगड़ा और चंबा जिले से जुड़े हुए हैं। आरोपियों की पहचान-

  • ध्यान सिंह (34) निवासी चंबा
  • अमन उर्फ मंगु (22) निवासी कांगड़ा
  • प्रथम उर्फ राहुल (22) निवासी कांगड़ा

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दहेज के लिए तंग कर रहे थे ससुराल वाले, 18 वर्षीय नई दुल्हन ने उठा लिया गलत कदम

कहां से लाए थे खेप?

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ये खेप कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करने वाले थे।

आम जनता से अपील

पुलिस टीम ने जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस टीम का कहना है कि अगर किसी को भी कोई व्यक्ति नशा बेचते या खरीदते हुए मिले- तो तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित करे। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें