चंबा। शादी का झांसा देकर एक नाबालिग को अपने जाल में फंसाने और लंबे समय तक उसका शोषण करने का सनसनीखेज मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा के तीसा से सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले नाबालिग को धमकियों के जरिए चुप कराया और बाद में उसे बद्दी ले जाकर गलत काम के लिए दबाव बनाया।

स्कूली छात्रा को भगा ले गया आदमी

इसके बाद कथित तौर पर उसे एक दूसरे व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया। हालांकि, जिस व्यक्ति के पास नाबालिग पहुंची, उसने पुलिस को सूचना देकर उसे सुरक्षित बचाने में मदद की।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मिलावटी दूध-पनीर बेचने वालों की खैर नहीं : अब फोन से ही खुल जाएगा राज, पकड़े गए तो..

11 वीं कक्षा में पढ़ती है छात्रा

मामला चंबा जिले के तीसा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता जब 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र करीब 16 साल थी, तभी क्षेत्र के एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने संपर्क में लिया।

युवक ने उसका शोषण किया

आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसका शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। शिकायत के मुताबिक वर्ष 2025 के दौरान भी यह सिलसिला जारी रहा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी स्कूल में खीर खाने से बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मचा हड़कंप

घुमाने के बहाने बद्दी ले गया

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब 27 जुलाई 2026 को आरोपी नाबालिग को घुमाने के बहाने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी ले गया। आरोप है कि बद्दी पहुंचने के बाद आरोपी ने उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया और उस पर देह व्यापार में जाने का दबाव बनाया। नाबालिग को कथित तौर पर अजनबी लोगों से बातचीत करने और उनसे मिलने के लिए मजबूर किया जाता रहा। वह लगातार आरोपी के दबाव में थी।

8 अगस्त को दूसरे व्यक्ति के हाथों बेचने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 8 अगस्त को आरोपी ने नाबालिग को एक अन्य व्यक्ति के हाथों बेच दिया। इसके बाद नाबालिग ने उस व्यक्ति को अपनी पूरी आपबीती बताई। उसकी बात सुनकर उस व्यक्ति ने उसका फायदा उठाने के बजाय पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में शुरू हुआ ‘काला महीना’: सास-बहू नहीं रहेंगी एक साथ, देवता ने बांधा रक्षा सूत्र

आरोपी की तलाश जारी 

उसने नाबालिग को सुरक्षित रखा और तीसा पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस की मदद से नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। वहीं इस मामले में SDPO सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है और संबंधित धाराओं के तरह मामला दर्ज भी किया जा चुका है। फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश भी दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें