शिमला। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। हिमाचल की राजधानी शिमला में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें पकड़े गए चोर नाबालिग हैं। यानी छोटी उम्र में ही यह बच्चे चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने लग पड़े हैं। इस घटना ने सभी को चौंका दिया है। मामला शिमला जिला के सुन्नी क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने यहां एक बड़े चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर सनसनी फैला दी है। इस गिरोह में चार सदस्य शामिल थे, जिनमें से तीन नाबालिग निकले।

रस्सियों के सहारे ढांक में उतर कर दबोचे नाबालिग चोर

इतना ही नहीं पुलिस को इन्हंे दबोचने के लिए कड़ी मशकत करनी पड़ी। पुलिस को देख कर यह सभी चोर एक ढांक में छिप गए थे, जहां पहुंचाना काफी मुश्किल था। ऐसे में पुलिस रस्सियों के सहारे ढांक में उतरी और चारांे चारों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीनों को अपना निशाना बना रहा था। आरोपी मशीनों से डीजल और बैटरियां चोरी कर फरार हो जाते थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई और जाल बिछाकर इस गिरोह तक पहुंची।

 

यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह की "धुरंधर-2" ने रचा इतिहास, फिल्म में हिमाचल की बेटी के किरदार ने बटोरी सुर्खियां 

पुलिस से बचने के लिए खाई में कूदे आरोपी

बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी घबरा गए और बचने के लिए पास की गहरी ढांक की ओर भाग निकले। पकड़े जाने के डर से तीन नाबालिग खाई में उतर गए, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई। पुलिस ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए रस्सियों के सहारे खुद को गहरी खाई में उतारा। बेहद जोखिम भरे इस अभियान के दौरान जवानों ने तीनों नाबालिगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि चौथे आरोपी को मौके पर ही घेरकर पकड़ लिया गया।

 

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी देंगे हिमाचल को बड़ी सौगात, लोगों का सच होगा वर्षों पुराना सपना; जानें

दो पिकअप गाड़ियां भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की जा रही दो पिकअप गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। इन वाहनों के जरिए ही चोरी का सामान इधर.उधर पहुंचाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार और किन.किन इलाकों तक जुड़े हुए हैं और चोरी का सामान कहां सप्लाई किया जाता था।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य के दावों को ठेकेदार ने दिखाया ठेंगा, कंक्रीट की जगह पत्थरों का किया इस्तेमाल

नाबालिगों की संलिप्तता ने बढ़ाई चिंता

इस पूरे मामले में सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि गिरोह में तीन नाबालिग शामिल हैं। इससे यह सवाल उठता है कि आखिर कम उम्र में ही बच्चे अपराध की दुनिया में क्यों कदम रख रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और तुरंत सूचना दें। पुलिस का मानना है कि जनता के सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें