#अपराध
May 2, 2026
हिमाचल: पति से तंग आकर प्रेग्नेंट महिला ने निगला ज.हर- गर्भ में पल रहे शिशु संग तोड़ा दम
महिला की मौत के बाद उठा विवाद, पति पर लगे गंभीर आरोप
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज के सामने कई सवाल खड़े कर दिए है। यहां एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने न सिर्फ परिवार को तोड़ दिया, बल्कि उसी परिवार पर कई सवाल भी खड़े किए है।
भवारना क्षेत्र के पुन्नर कस्बे की रहने वाली ज्योति ने बीते दिन मारंडा जाने के लिए बस ली थी। वहां पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति गंभीर देख उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने जहरीले प्रदार्थ का सेवन किया था।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला- आउटसोर्स कर्मियों के फिरेंगे दिन, मिलेगी नौकरी की सुरक्षा
ज्योति गर्भवती थी और अपने पीछे एक छोटा बेटा छोड़ गई है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साथ दो जिंदगियों के खत्म होने की बात ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
मृतका के परिजनों ने महिला के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ज्योति लंबे समय से घरेलू कलह और प्रताड़ना से जूझ रही थी। परिजनों के मुताबिक, इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पिकअप और कार चालक की गलती से गई 2 युवकों की जा.न, एक आरोपी फरार
वहीं पुलिस विभाग में सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : चिंतपूर्णी हा.दसे में अपडेट: टैक्सी चालक के साथ पड़ोस की लड़की थी सवार, दोनों जिंदा जले- होगी DNA जांच
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोग मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। लड़की का परिवार पति पर शक जता रहा है। वहीं, लोगों का मानना है कि यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि उन सवालों की याद भी दिलाती है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।