#अपराध
May 2, 2026
हिमाचल की सरकारी बसों में नशा तस्करी का खेल जारी, पुलिस ने ढेर सारी चरस संग धरा युवक
पुलिस को देख घबराया युवक
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार तेज हो रहा है। तस्कर चालाकी से सरकारी बसों का इस्तेमाल कर नशा सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। ताजा मामला मंडी जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नशे की खेप के साथ दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस टीम नशे के खिलाफ टनल नंबर-5 फोरलेन पर नाका लगाकर जांच कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही HRTC बस को चेकिंग के लिए रोका गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पिकअप और कार चालक की गलती से गई 2 युवकों की जा.न, एक आरोपी फरार
पुलिस बस में चढ़ी और यात्रियों की जांच शुरू की, तो एक यात्री की हरकतें थोड़ी संदिग्ध लगीं। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने उस युवक को अलग से चेक किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 310 ग्राम चरस बरामद हुई। इतनी मात्रा में नशा मिलने के बाद पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।
तजेंद्र कुमार उम्र 24 साल, निवासी गांव चिमटी, मंडी जिले के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : चिंतपूर्णी हा.दसे में अपडेट: टैक्सी चालक के साथ पड़ोस की लड़की थी सवार, दोनों जिंदा जले- होगी DNA जांच
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वह ये चरस कहां से लेकर आया था और इसे किसे देने वाला था।
शुरुआती जांच में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या गिरोह तो काम नहीं कर रहा। अगर ऐसा कुछ सामने आता है तो इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला- आउटसोर्स कर्मियों के फिरेंगे दिन, मिलेगी नौकरी की सुरक्षा
DSP सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को चरस के साथ पकड़ लिया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इलाके में नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है और आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने साफ कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।