#अपराध
May 2, 2026
हिमाचल : ASI ने टैक्सी चालक को मारी लात, दिखाया वर्दी का रौब- वीडियो सामने आते ही हुआ सस्पेंड
टैक्सी चालक से कथित बदसलूकी पर ASI सस्पेंड
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में महामहिम राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान एक विवाद सामने आया है। जिससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीआईपी मूवमेंट के दौरान शुरू हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि एक पुलिस अधिकारी का व्यवहार ही जांच के दायरे में आ गया।
जानकारी के अनुसार तवी मोड़ पर रोड साइड पार्किंग को लेकर एक टैक्सी चालक और पुलिस अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि चालक अपनी गाड़ी और बाइक सड़क किनारे खड़ी किए हुए था, इसी दौरान पुलिस अधिकारी ने उन्हें हटाने को कहा। बात यहीं नहीं थमी और विवाद बढ़ गया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला- आउटसोर्स कर्मियों के फिरेंगे दिन, मिलेगी नौकरी की सुरक्षा
सामने आए वीडियो में ASI प्यार चंद को आपा खोते हुए देखा गया, जहां उन्होंने कथित तौर पर टैक्सी चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें लात मार दी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की छवि पर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : चिंतपूर्णी हा.दसे में अपडेट: टैक्सी चालक के साथ पड़ोस की लड़की थी सवार, दोनों जिंदा जले- होगी DNA जांच
टैक्सी चालक आशीष कुमार के मुताबिक, वह बालूगंज में टैक्सी चलाते हैं और घटना के समय उनकी गाड़ी और बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। उनका आरोप है कि कहासुनी के दौरान पुलिस अधिकारी ने उन्हें लात मार दी, जिसका वीडियो अब सामने आ चुका है।
SP गौरव सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए एएसआई के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पिकअप और कार चालक की गलती से गई 2 युवकों की जा.न, एक आरोपी फरार
अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में यह घटना हुई और क्या नियमों का उल्लंघन हुआ। यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि कानून व्यवस्था संभालने वालों की जवाबदेही कैसे तय की जाए।