#अपराध

May 4, 2026

हिमाचल पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 205 में मारी रेड: : ढेर सारे चिट्टे संग 2 लड़कियां-3 युवक अरेस्ट

होटल में चल रही थी नशे की गतिविधियां

शेयर करें:

Drug Smuggling

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस अवैध धंधे में अब महिलाओं की भागीदारी  लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल के कमरे में नशे का कारोबार चला रहे दो युवतियों समेत तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

होटल में चल रही थी नशे की गतिविधियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिला बिलासपुर शहर के लखनपुर इलाके में स्थित होटल बालाजी से सामने आया है। यहां पर कुछ युवक-युवतियां ठहरे हुए थे। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में नशे से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए पूरी प्लानिंग के साथ रेड की तैयारी की।

यह भी पढ़ें- पंचायत-निकाय चुनाव: बगावत पर हिमाचल BJP सख्त- पार्टी लाइन से हटे तो नहीं बख्शे जाएंगे नेता

पुलिस ने दी कमरे में दबिश 

जैसे ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी, वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीधे कमरे नंबर 205 को टारगेट किया, जहां ये सभी आरोपी ठहरे हुए थे। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से 15.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर ही तीन युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

  • वीरभा (गांव रायपुर सहोड़ा, जिला ऊना)
  • धीरज कुमार (गांव बाथू, हरोली, ऊना)
  • अनुज संधु उर्फ अक्षु (गांव बरसंड, गेहड़वीं, झंडूता, बिलासपुर)
  • अंजली शर्मा (गांव गानवी, तहसील रामपुर, जिला शिमला)
  • पूजा (रिकांगपिओ, जिला किन्नौर) के रूप में हुई है।

bilaspur police raid hotel 3 men and 2 women arrested chitta seized

यह भी पढ़ें- BREAKING : छात्रों का इंतजार खत्म, HPBOSE आज घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट

चिट्टे की कर रहे थे खरीद-फरोख्त

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि ये सभी आरोपी न सिर्फ खुद नशा कर रहे थे, बल्कि चिट्टे को बेचने की भी योजना बना रहे थे। यानी ये सिर्फ उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि सप्लाई चेन का हिस्सा बनने की कोशिश में थे। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। SP  बिलासपुर संदीप धंवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : अगले 72 घंटे खराब रहेगा मौसम, तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी; ओलों के साथ होगी बारिश

नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी

उन्होंने यह भी कहा कि बिलासपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

करीब 3 करोड़ का चिट्टा बरामद

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही ऊना जिले में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी, जहां करीब 3 करोड़ रुपये की कीमत का एक किलो से ज्यादा चिट्टा बरामद किया गया था। उस मामले में भी तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख