चंबा। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रही अपराधी घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अब शादीशुदा महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला जिला चंबा से सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक शादीशुदा महिला के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है।

सोशल मीडिया पर की महिला की तस्वीरें वायरल  

मामला जिला चंबा के तीसा क्षेत्र से सामने आया है, जहां जम्मू-कश्मीर के दो युवकों ने एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर दीं। इसके बाद महिला और उसका परिवार मानसिक तनाव में जीने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें : आज बजट पेश करेंगे CM सुक्खू, कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद

महिला की इज्जत के साथ किया खिलवाड़ 

जानकारी के अनुसार, बीते कल शुक्रवार को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करवाई है कि जम्मू-कश्मीर के दो युवक उसकी पत्नी को काफी समय से परेशान कर रहे हैं और उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई गंदी तस्वीरें 

पीड़ित पति के अनुसार, ये दोनों आरोपी उसकी पत्नी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाल चुके हैं। इस घटना के बाद से ही पति-पत्नी दोनों काफी तनाव में हैं और मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं कि अगर उन्होंने कुछ कहा या विरोध किया, तो वे और भी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी देंगे हिमाचल को बड़ी सौगात, लोगों का सच होगा वर्षों पुराना सपना; जानें

परिवार को मिल रही आरोपियों द्वारा धमकियां 

शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपियों की इन हरकतों की वजह से उनका परिवार काफी डर और दबाव में जी रहा है। बार-बार मिल रही धमकियों के कारण उनका सामान्य जीवन भी प्रभावित हो गया है।

आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज 

जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पहुंचा, तीसा पुलिस ने बिना देर किए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।  

यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह की "धुरंधर-2" ने रचा इतिहास, फिल्म में हिमाचल की बेटी के किरदार ने बटोरी सुर्खियां

आरोपियों की पहचान

मोहर सिंह और नरेश कुमार निवासी डोडा जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। 

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के साइबर अपराध को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और कोशिश की जा रही है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में थम गया बारिश का सिलसिला : निकली खिली-खिली धूप, जानें अब कब बरसेंगे बादल

पुलिस की जंता से अपील 

SP विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी या तस्वीरें किसी के साथ शेयर करने से पहले अच्छी तरह सोचें। अगर किसी के साथ इस तरह की कोई घटना होती है, तो उसे डरने की बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें