ज्वालामुखी (कांगड़ा) । हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब और घरेलू विवाद ने एक पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। इस दर्दनाक घटना में एक 32 वर्षीय महिला ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जिससे दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

घर के पास पेड़ से लगाया फंदा

मामला कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मझीन थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय विवाहित महिला उर्मिला ने आज शुक्रवार तड़के अपने घर के बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब इस घटना का पता चला तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दामाद के साथ बाइक पर निकली थी सास, अचानक हो गई अनहोनी; थमी सांसें

पीछे छूट गए दो मासूम बेटे

बता दें कि मृतक उर्मिला के दो छोटे छोटे बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा सात साल का और छोटा बेटा छह साल का है। यह दोनों ही मासूम भाई अब मां के प्यार से हमेशा के लिए वंचित हो गए हैं। इस घटना ने न केवल एक महिला की जिंदगी खत्म की, बल्कि दो बच्चों का बचपन भी अधूरा कर दिया। वहीं महिला की मौत का मामला उस समय उलझ गया, जब मृतका की मां ने बेटी के पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें : HRTC बस में 13 साल के लड़के से मिला 80 लाख का चिट्टा : अमृतसर से रिश्तेदार ने दिया था बैग

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका की मां गुड्डो देवी निवासी गांव मरयाणा ने इस मामले में बेटी के पति चंदन और सास कश्मीरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि उर्मिला का पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जबकि सास भी उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी। मां ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रोचक हुआ चुनाव : एक ही घर से दो दावेदार, पति-पत्नी मैदान में उतरे...कौन जीतेगा?

शराब बनी बर्बादी की वजह

परिजनों के आरोपों के अनुसार पति की शराब की लत ने इस पूरे परिवार को तबाही के रास्ते पर ला खड़ा किया। आए दिन होने वाले झगड़े और हिंसा ने उर्मिला को मानसिक रूप से तोड़ दिया, जिसका अंत इस दुखद कदम के रूप में सामने आया।

 

यह भी पढ़ें : स्कूल की हालत देख 'मिसेज CM' को आया गुस्सा, स्टाफ को लगाई फटकार; 'क्लास फेलो' को भी नहीं बख्शा

पुलिस जांच जारी

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें