#राजनीति

May 1, 2026

हिमाचल में रोचक हुआ चुनाव : एक ही घर से दो दावेदार, पति-पत्नी मैदान में उतरे...कौन जीतेगा?

खुद को भी वोट नहीं डाल पाएंगे ये प्रत्याशी

शेयर करें:

Municipal Elections Kullu

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नगर निकाय चुनाव इस बार दिलचस्प मोड़ पर आ गए हैं। जहां भुंतर नगर पंचायत में एक ही परिवार से पति-पत्नी अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि वे अपने-अपने वार्ड के मतदाता न होने के कारण खुद को भी वोट नहीं दे पाएंगे, जिससे मुकाबला और रोचक बन गया है।

खुद को भी नहीं डाल पाएंगे वोट

मिली जानकारी के अनुसार, भुंतर नगर पंचायत में मीना ठाकुर ने वार्ड नंबर 2 से नामांकन भरा है, जबकि उनके पति कर्ण ठाकुर वार्ड नंबर 4 से किस्मत आजमा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों ही मूल रूप से वार्ड नंबर 1 के निवासी हैं, लेकिन इस बार यह वार्ड आरक्षित हो गया है, जिसके चलते उन्हें दूसरे वार्डों से चुनाव लड़ना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : HRTC बस में 13 साल के लड़के से मिला 80 लाख का चिट्टा : अमृतसर से रिश्तेदार ने दिया था बैग

ऐसे में नियमों के अनुसार वे अपने-अपने वार्ड में वोट नहीं डाल पाएंगे। मीना ठाकुर और कर्ण ठाकुर दोनों ही पहले नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। कर्ण ठाकुर वर्ष 2015 में और मीना ठाकुर वर्ष 2020 में इस पद पर रह चुकी हैं। अब एक बार फिर दोनों ने चुनावी मैदान में उतरकर अपनी राजनीतिक सक्रियता दिखा दी है।

महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

स्थानीय स्तर पर यह मुकाबला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि एक ही परिवार के दो सदस्य अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ रहे हैं। कुल्लू जिले में इस बार नगर निकाय चुनावों में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी हुई नजर आ रही है।

 

यह भी पढ़ें : स्कूल की हालत देख 'मिसेज CM' को आया गुस्सा, स्टाफ को लगाई फटकार; 'क्लास फेलो' को भी नहीं बख्शा

 

कई वार्डों के आरक्षित होने के कारण नेताओं ने अपनी पत्नी या परिवार की महिला सदस्यों को मैदान में उतारा है। नामांकन प्रक्रिया के शुरुआती दिनों में ही बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं और चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है।

कुछ नेताओं ने चुनाव से बनाई दूरी

नगर परिषद कुल्लू में भी कई पुराने चेहरों ने इस बार रणनीति बदली है। कुछ नेताओं ने चुनाव से दूरी बनाई है, तो कुछ ने अपने परिजनों को मौका दिया है। आरक्षण की वजह से कई वार्डों में समीकरण बदल गए हैं, जिसके चलते इस बार चुनाव पहले से ज्यादा रोचक और प्रतिस्पर्धी होने की संभावना जताई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख