कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में हिमाचल में दूसरे मर्डर का मामला सामने आया है। ऐसी घटनाओं के बाद लोग सहमे हुए हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मनाली से सामने आया है। यहां विंटर कार्निवाल में एक 20 साल के युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई है।
मनाली कार्निवाल में मर्डर
बताया जा रहा है कि इस वारदात को मनाली की मनु रंगशाला में अंजाम दिया गया है। आरोपी ने बैक स्टेज युवक का गला चाकू से रेत दिया है। फिलहाल, आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। मगर युवक के दोस्तों पर हत्या के आरोप लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जो कभी उड़कर पहुंच जाते थे भक्तों के पास
20 साल के युवक की हत्या
मृतक की पहचान 20 वर्षीय दक्ष के रूप में हुई है- जो कि वशिष्ठ गांव का रहने वाला था। दक्ष के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी ना होने के कारण शव लेने से इनकार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात मनु रंगशाला की है। मनु रंगशाला के कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा के दौरान आरोपी ने युवक की गर्दन पर चाकू से वार किए। जिसके बाद युवक खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर गया।
लोगों में मची भगदड़
युवक को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में भगड़ मच गई। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत घायल युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। मगर दक्ष ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस में निकली बंपर भर्ती, कांस्टेबल के भरे जाएंगे पद- जानें पूरी डिटेल
परिजनों में आक्रोश
उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कड़ा आक्रोश है। परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना है कि वो तब तक युवक का शव नहीं लेंगे- जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता। परिजनों ने मनाली के माल रोड पर प्रदर्श करने की भी चेतावनी दी है। परिजनों का कहना है कि अगर आज आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो शव को रामबाग चौक के बीच रखकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही विंटर कार्निवाल का भी विरोध किया जाएगा।
मामले की पुष्टि करते हुए DSP केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर शहर के विभिन्न इलाकों में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की इशानी बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू, मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म में निभाएंगी मुख्य भूमिका
24 घंटे में दूसरा मर्डर
विदित रहे कि, इन दिनों मनाली में विंटर कार्निवाल चल रहा है। देश-विदेश से कई पर्यटक कार्निवाल को देखने के लिए पहुंच रहे है। इसी बीच कार्निवाल में युवक की हत्या होने की घटना ने कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में मर्डर का एक मामला चंबा के चुराह से सामने आया था। जहां बड़ी बहन ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी छोटी बहन का सुहाग उजाड़ दिया था। आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते अपने साढू के सिर पर बेलचे से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
