ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 19 साल के हरदीप उर्फ जिया के अपहरण मामले में शुक्रवार शाम को एक नया मोड़ आ गया। जिले के एसपी राकेश सिंह ने लड़के की हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि फिलहाल यह मामला लव ट्रायंगल का लग रहा है। जिस लड़की ने हरदीप को अगवा करवाया, वह उसकी गर्लफ्रेंड थी। बाद में उसका किसी अन्य लड़के से अफेयर हो गया और उसने हरदीप का अपहरण कर उसकी जान ले ली।
यह भी पढ़ें : बिगड़े मौसम के बीच बुरी खबर: टूट गया ग्लेशियर, 57 मजदूर दबे
ऊना पुलिस का कहना है कि जब तक हरदीप की देह नहीं मिल जाती, हत्या की आशंका ही जताई जा सकती है। पुलिस ने इस मामले में युवती समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और लव ट्रायंगल की थ्योरी पर जांच आगे बढ़ा दी है। गिरफ्तार दोनों युवक मैहतपुर और हरोली के हैं। पुलिस ने अब चारों आरोपियों से एक साथ पूछताछ करने के बाद इस मामले पर बड़ा खुलासा करने की बात भी कही है।
मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार
ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव अप्पर अरनियाला के 19 साल के युवक हरदीप सिंह उर्फ जिया की किडनैपिंग का मामला गर्माया हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को तरनजीत और मनप्रीत नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को किडनैपिंग के मास्टरमाइंड युवक और एक आरोपी युवती को भी अरेस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें : UP से इस काम के लिए हिमाचल भागीं 2 लड़कियां, पुलिस ने खोजकर घर भेजा; तीसरी लापता
आरोपी युवती और मुख्य आरोपी को देर शाम जिला मुख्यालय लाया जा सकता है। एसपी राकेश सिंह ने कहा कि यह मामला प्रथम दृष्टया त्रिकोणीय प्रेम का भी लग रहा है। जिसमें युवती की मित्रता पहले किसी एक युवक के साथ रही हो, उसके बाद उसकी मित्रता किसी अन्य युवक के साथ हो गई हो। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: निपुण जिंदल को HRTC का एडिश्नल चार्ज, बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में सुक्खू सरकार
मामले का जल्द होगा खुलासा
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 26 फरवरी को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद आरंभिक तौर पर एक ही युवक को आरोपी माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ते-बढ़ते एक युवती और दो अन्य युवकों की संलिप्तता भी इस मामले में पाई गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर में घुसे युवकों ने विधवा पर चला दी कुल्हा*ड़ी, बेटे का दबा दिया गला
अब तक की जांच के बाद यह भी संभावना है कि यह अपहरण का मामला ही नहीं, बल्कि इसके साथ-साथ हत्या का भी मामला हो सकता है। पुलिस इन सभी आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद इस मामले को लेकर पूरा खुलासा जल्द करेगी।
