#हादसा
February 28, 2025
बिगड़े मौसम के बीच बुरी खबर: टूट गया ग्लेशियर, 57 मजदूर दबे
अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाला
शेयर करें:
उत्तराखंड। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बद्रीनाथ धाम के पास स्थित माणा क्षेत्र में एक ग्लेशियर फटने के कारण 57 मजदूर बर्फ में फंस गए। ये मजदूर सड़क निर्माण कार्य के दौरान फंसे हैं।
बता दे कि अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन बर्फीली हवाओं और बारिश की वजह से बचाव कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : चमत्कार! महाशिवरात्रि से एक दिन पहले देवभूमि हिमाचल में स्वयं प्रकट हुए महादेव
ग्लेशियर फटने की जानकारी सुबह 8 बजे के करीब मिली। मजदूरों के पास कैंप था और सभी एक निजी ठेकेदार के लिए काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सब्जी मंडी जा रहे शख्स को ट्रक ने उड़ाया, परिवार से छीन लिया सहारा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे के बाद जिला प्रशासन से रेस्क्यू कार्य की स्थिति की जानकारी ली और राहत कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इस हादसे में फंसे सभी मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी है और प्रशासन ने इस ऑपरेशन को प्राथमिकता दी है।