#अपराध

February 28, 2025

UP से इस काम के लिए हिमाचल भागीं 2 लड़कियां, पुलिस ने खोजकर घर भेजा; तीसरी लापता

90 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोज निकाला

शेयर करें:

Up Girl found solan

सोलन। गोबर के उपले बनाने का कहकर यूपी के बदायूं स्थित अपने घर से निकलीं दो लड़कियां अपने परिजनों को चकमा देकर भाग निकलीं और दिल्ली होते हुए हिमाचल प्रदेश पहुंच गईं। वहां उन्होंने एक होटल में कमरा लिया और काम तलाशने लगीं। उन्हें नहीं पता था कि पुलिस उनके पीछे है। अब पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर उनके घर भेज दिया है, जबकि तीसरी लड़की लापता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: निपुण जिंदल को HRTC का एडिश्नल चार्ज, बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में सुक्खू सरकार

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लड़कियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों लड़कियों को हिमाचल प्रदेश के बद्दी से बरामद किया है। घटना 23 फरवरी की है। तीनों लड़कियां उपले पाथने के बहाने गांव से बाहर गईं और वापस नहीं लौटीं। परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 90 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर 28 फरवरी को दो लड़कियों को बरामद किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस संगठन को जल्द मिलेगा नया चेहरा, रजनी पाटिल बोलीं- पैरालाइज्ड नहीं पार्टी

परीक्षा से बचने के लिए भागी थीं

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उनकी एक सहेली की अगले दिन परीक्षा थी। परीक्षा से बचने के लिए तीनों दिल्ली चली गईं। पैसे खत्म होने पर एक लड़की बदायूं लौट आईं। घर जाने की हिम्मत नहीं होने के कारण रेलवे स्टेशन से कांसगंज और फिर बरेली होते हुए शाहजहांपुर जाने की बात कहकर उनसे अलग हो गई। यह लड़की अभी लापता बताई जाती है।

 

यह भी पढ़ें : बिगड़े मौसम के बीच बुरी खबर: टूट गया ग्लेशियर, 57 मजदूर दबे

तीसरी की तलाश जारी

बाकी दोनों किशोरियां काम की तलाश में हिमाचल प्रदेश के बद्दी पहुंचीं। वहां उन्होंने 3000 रुपये में एक होटल में कमरा लिया। काम ढूंढने निकली थीं कि पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया। पुलिस अब तीसरी किशोरी की तलाश कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर में घुसे युवकों ने विधवा पर चला दी कुल्हा*ड़ी, बेटे का दबा दिया गला

सीसीटीवी कैमरे बने मददगार

किशोरियों को तलाश में पुलिस ने सर्विंलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली थी। इस दौरान पुलिस टीम ने बरेली बस स्टैंड, दिल्ली बस स्टैंड व बदायूं, बरेली, रेलवे स्टेशन पर करीब 90 सीसीटीवी कैमरे की चैक किये। इसके अलावा संदिग्ध मोबाइल नंबरो की सीडीआर लोकेशन के आधार पर पुलिस किशोरियों तक पहुंच और उन्हें बरामद कर लिया गया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख