#अपराध

February 28, 2025

हिमाचल: घर में घुसे युवकों ने विधवा पर चला दी कुल्हा*ड़ी, बेटे का दबा दिया गला

दो पड़ोसी युवकों ने घर में घुस कर की नीचता, महिला पीजीआई रेफर

शेयर करें:

Solan Woman son crime News

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के तहत आते जोघों थाना क्षेत्र के बनियाला गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर एक विधवा महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। गंभीर हालत में पहले उसे नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

मामूली विवाद बना हमले की वजह

पीड़ित धनी राम द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र और मलकीत उनके पड़ोसी हैं। घटना वाले दिन शाम को वे दोनों धनी राम के घर के गेट से झूल रहे थे। धनी राम की पत्नी ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, जिस पर वे वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब धनी राम की मां खेत से घर लौटीं तो दोनों युवक फिर से गेट पर झूलने लगे। बुजुर्ग महिला ने जब उन्हें दोबारा मना किया, तो वे गुस्से में आगबबूला हो गए और घर में घुसकर हमला कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ग्रामीण स्कूलों में भेजे जाएंगे शहरों में जमे शिक्षक, सरकार ने बनाई सूची

गला घोंटने की कोशिश

धनी राम के अनुसार, आरोपी युवकों ने घर में घुसते ही वहां रखी कुल्हाड़ी से उसकी मां पर वार कर दिया, जिससे उनकी बाजू और हाथ में गहरी चोटें आईं। इसके बाद उन्होंने महिला के हाथ में पकड़ा डंडा छीन लिया और उसी से उनकी बेरहमी से पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी युवक ऊपरी मंजिल में पहुंचे और वहां मौजूद धनी राम पर हमला कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें : 4 जिलों के स्कूलों में छुट्टी- कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट, फ्रेश स्नोफॉल देख गदगद हुए बागवान


उन्होंने धनी राम का गला दबाने की कोशिश की जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने यह सब देख लिया और उसने तुरंत अपने पति को भेजकर धनी राम को छुड़वाया।

जल्द होगी गिरफ्तारी

उधरए ASP अशोक वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकिए इस हमले से गांव में दहशत का माहौल बन गया है और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख