ऊना। हिमाचल प्रदेश में पुलिस लगातार नशा तस्करों की कमर तोड़ रही है। जगह-जगह नाकाबंदी और छापामारी कर नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाल रही है। ताजा मामला जिला ऊना से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन तस्करों को अरेस्ट किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना से सामने आया है। यहां पर
गुप्त सूचना पर लाल सिंगी में की गई तलाशी
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम ऊना की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने लाल सिंगी में रायजादा सर्विस स्टेशन के पास खड़े एक व्यक्ति की तलाशी ली। उसके बैग की जांच करने पर पुलिस को 208 ग्राम चरस मिली।
यह भी पढें : हिमाचल में 3000 रुपये के लिए म**र्डर : दोस्त ने छीन ली युवक की सांसें, मिस्त्री का करता था काम
कांगड़ा के व्यक्ति पर दर्ज हुआ केस
पुलिस ने इस मामले में धीरज कुमार निवासी बल बागडू, डाकघर मझीण, तहसील खुंडियां, जिला कांगड़ा को नामजद किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर चरस की सप्लाई के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पालकवाह में बाइक की तलाशी के दौरान मिला चिट्टा
इसी दिन शाम को हरोली पुलिस पालकवाह में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी ली। बाइक में छिपाकर रखा गया 1.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।
यह भी पढें : जूनियर से रै*गिंग पर 9 MBBS छात्र सस्पेंड, लाखों का जुर्माना- अब PG-हॉस्टलों की बारी
बाइक सवार दो लोगों पर केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक बहादुर सिंह निवासी वार्ड नंबर आठ और उसके साथ बैठे राजिन्द्र कुमार निवासी वार्ड नंबर दो, पालकवाह को नामजद किया है। दोनों के खिलाफ भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग
दोनों मामले हरोली क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
यह भी पढें : खुशखबरी...दिवाली पर सुक्खू सरकार ने दिया बड़ा तोहफा : 1300 बढ़ाई दिव्यांगों की पेंशन
नशे की सूचना पुलिस को देने की अपील
SP ने लोगों से कहा कि अगर किसी को नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी के बारे में जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
