कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश नशा तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के कोने-कोने में नशा तस्करी के काले धंधे ने अपने पैर पसार लिए हैं। इसी कड़ी में हिमाचल पुलिस हर जगह पैनी नजर रखे हुए है और इस कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

चरस संग तस्कर गिरफ्तार

ताजा मामला जिले कांगड़ के पंचरुखी क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता पुलिस की सतर्क नाकाबंदी के दौरान मिली है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिंदगी की जंग हारा HRTC ड्राइवर, पांच दिन पहले गहरी खाई में गिर गई थी बस

तलाशी के लिए रोकी पिकअप  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचरुखी क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों को पकड़ने के लिए नाका लगाया हुआ था। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक पिकअप को तलाशी के लिए रोका गया। 

पुलिस को देख छूटे पसीने

पुलिस को देख पिकअप सवार तीनों युवक घबरा गए। युवकों की संदिग्ध हरकतों पर शक जताते हुए पुलिस ने पिकअप ट्राले की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप से 140 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बरामद चरस और पिकअप ट्राले को सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : इंजीनियरिंग छात्र की कमरे में मिली देह, मां-बाप ने खोया नौजवान बेटा

आरोपियों की पहचान 

  • लक्की उम्र 30 साल निवासी सलियाणा जिला कांगड़ा
  • प्यार चंद उम्र 35 साल  निवासी वटाहण जिला कांगड़ा
  • विकास चंद उम्र 29 साल निवासी टिक्कर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पंचरुखी थाना में NDPS एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों  को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें--