शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से नशे के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो युवतियों की मदद से युवाओं को चिट्टा सप्लाई करता था। पुलिस ने इस मामले में में दो युवक युवतियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही पंजाब के रहने वाले थे और हिमाचल में चिट्टे की बड़ी खेप लेकर पहुंचे थे। इससे पहले की यह खेप हिमाचल के युवाओं को बेची जाती, उससे पहले ही पुलिस ने इन दोनों युवक युवतियों को धर दबोचा।
पंजाब के युवक-युवती गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सफलता जुब्बल थाना क्षेत्र में मिली है। यहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब से आए एक युवक और युवती को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशीले पदार्थ की इस खेप को क्षेत्र के युवाओं तक पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से यह खेप बाजार तक पहुंचने से पहले ही पकड़ ली गई।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को आयोग की दो टूक: 21 निकायों में चुनाव टालने से इनकार, रोस्टर लागू करने के निर्देश
चिट्टे की खेप बेचने निकले थे दोनों आरोपी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाहरी राज्य से कुछ लोग नशीला पदार्थ लेकर जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक और युवती को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 44.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : बाइक पर लाखों की चरस बेचने निकले थे दो यार, सेटिंग देख पुलिस भी हो गई हैरान
26 वर्ष का युवक 29 साल की है युवती
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले संदीप सिंह (26 वर्ष) और अमनप्रीत कौर (29 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी हिमाचल में नशे की इस खेप को बेचने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस का मानना है कि ये तस्कर विशेष रूप से शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों में युवाओं को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : 10 दिन बाद घोषित होगा आरक्षण रोस्टर; महिलाओं, SC/ST सीटों को लेकर बढ़ी उत्सुकता
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है, जहां से पुलिस रिमांड लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुट गई हैं कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन.कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि क्या इन तस्करों का कोई स्थानीय नेटवर्क भी सक्रिय है।
यह भी पढ़ें : घर से पेपर देने निकली थी 7वीं की छात्रा, रावी नदी में लगा दी छलांग- हुई मौ*त
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के समय में बाहरी राज्यों से नशे की तस्करी कर पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं को निशाना बनाने की कोशिशें बढ़ी हैंए लेकिन पुलिस ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे की तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करेंए ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
