शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस लगातार नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश कर रही है। ताजा मामले में जिला शिमला की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पर पुलिस ने 94 ग्राम चिट्टा के साथ पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई में पकड़े गए चिट्टे की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
तलाशी का लिए रोकी कार
घटना बीते 19 मार्च 2026 की शाम की है। पुलिस की स्पेशल सेल टीम को सूचना मिली कि तारादेवी जीरो पॉइंट से लगभग 100 मीटर आगे, टूटू बाईपास रोड पर एक संदिग्ध गाड़ी नशे का सामान लेकर जा रही है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार नंबर HR12AX5838 गाड़ी काले रंग की स्विफ्ट थी को रोक लिया।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने 10 रुपए घटाई पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी, हिमाचल में कितने रुपए सस्ता होगा तेल! जानें
पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को देख पांचों के पसीने छूट गए। टीम ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार सभी पांच आरोपियों के कब्जे से 94 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने खुद बताया कि वे चिट्टा बेचने के लिए इसे शिमला ला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है।
आरोपियों की पहचान
- अन्जीत उम्र 34 साल , पुत्र जोगिन्दर सिंह, डा. सैरी, सोनीपत
- इरफान उम्र 38 साल, पुत्र निजामुदीन, वीपीओ तलोह, झज्जर
- रविकांत उम्र 30 साल, पुत्र सुरेन्द्र, गांव खान्डा, सोनीपत
- मुकेश उम्र 47 साल, पुत्र लालचंद, वीपीओ खडीखुमार, झज्जर
- नरेन्द्र उम्र 38 साल, पुत्र मुख्तयार सिंह, वीपीओ खान्डा, सोनीपत के रुप मे हुई है।
यह भी पढ़ें : दागी शिक्षकों को नहीं बख्शेगी सुक्खू सरकार, कानूनी निशाने पर 72 टीचर- कई हुए बर्खास्त
NDPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अदालत में पेश करने पर सभी आरोपियों को पहले पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला। बाद में इरफान, मुकेश, नरेन्द्र और रविकांत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि अन्जीत को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर रखा गया।
नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
शिमला पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई के स्रोत और शहर में चिट्टे के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अंतरराज्यीय तस्करों पर नकेल कसने के लिए स्पेशल सेल सक्रिय रूप से काम कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : CRPF में देश सेवा कर रहे पिता, घर में 20 वर्षीय बेटे ने उठाया खौ*फनाक कदम- जानें
शिमला पुलिस ने की कई बड़ी बरामदगियां
हाल के दिनों में शिमला पुलिस ने कई बड़ी बरामदगियां की हैं, जिससे नशा तस्करी के रैकेट पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा और कोई भी तस्कर बख्शा नहीं जाएगा।
