#अपराध
March 27, 2026
हिमाचल : CRPF में देश सेवा कर रहे पिता, घर में 20 वर्षीय बेटे ने उठाया खौ*फनाक कदम- जानें
दरवाजा तोड़कर देखा तो उड़ गए होश
शेयर करें:

बिलासपुर। एक पिता जो देश की सेवा में सीमा पर तैनात रहकर अपने परिवार की खुशियों के लिए हर मुश्किल झेलता है, अगर उसी पिता को अपने बेटे की मौत की खबर मिले तो दर्द का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। ऐसा ही एक बेहद दुखद मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सामने आया है, जहां CRPF में तैनात एक जवान के 20 वर्षीय बेटे ने घर पर ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसने पूरे परिवार और इलाके को झकझोर कर रख दिया।
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय राहुल काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने पहले सोचा कि वह सो रहा होगा, लेकिन जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने उसे आवाज लगानी शुरू की। कई बार आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिवार वालों को चिंता होने लगी।
आशंका होने पर परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़ा। जैसे ही वे अंदर पहुंचे, वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। युवक पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था। यह देख परिवार के लोग बेसुध हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
राहुल देव उम्र 20 साल पुत्र पवन कुमार, निवासी गांव रोपड़ी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। बताया जा रहा है कि उसके पिता CRPF में कार्यरत हैं और फिलहाल पश्चिम बंगाल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी बलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं विशाल वर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।