मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिसने सभी को गमगीन कर दिया। यहां पर एक IIT छात्र ने किराये के कमरे में फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

फोन नहीं उठाया तो परिजनों को हुई चिंता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी की IIt से सामने आया है। यहां पर बीते सोमवार शाम PHD के कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट का रिजल्ट आने के बाद से वह परेशान बताया जा रहा था। मंगलवार को जब छात्र ने फोन उठाना बंद कर दिया और कमरे का दरवाजा भी नहीं खोला, तो परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई।

 

यह भी पढ़ें :  आधा किलो चरस के साथ हरियाणवी अरेस्ट, 2 युवकों से चिट्टा और नकदी बरामद

प्रधान ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1:40 बजे कटौला पंचायत के प्रधान महेश्वर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि कटौला स्कूल के पास किराये के कमरे में रहने वाला IIT का छात्र काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा है।

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने चिटकनी तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो छात्र  फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। छात्र की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वह डलहौजी का रहने वाला था।

 

यह भी पढ़ें : आधी रात को घर से निकली 22 वर्षीय युवती नहीं लौटी; परिवार को सता रहा अ*पह.रण का शक

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

घटना की जानकारी मिलने के बाद RFSL की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कमरे और आसपास के क्षेत्र की भी जांच की। मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

SP विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।