#अपराध

September 2, 2026

हिमाचल: आधी रात को घर से निकली 22 वर्षीय युवती नहीं लौटी; परिवार को सता रहा अ*पह.रण का शक

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे से सटे बजौरा-भुंतर इलाके के पास राजस्थान की रहने वाली 22 साल की एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती अम्बेडकर नगर में रहती थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

रात करीब 2:30 बजे घर से निकली युवती

जानकारी के अनुसार, युवती के छोटे भाई ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बड़ी बहन रात करीब 2:30 बजे बिना किसी को बताए घर से बाहर चली गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज भारी से भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में लैंडस्लाइड-बाढ़ का खतरा

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित जगहों पर युवती को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार ने पुलिस से मदद मांगी और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

परिवार ने जताई अपहरण की आशंका

शिकायत में युवती के भाई ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उसकी बहन का अपहरण किया हो सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आफत की बारिश: दो घर हुए जमींदोज, 3 लोग मलबे में दबे; उफनती खड्ड में बही JCB

पुलिस ने तेज की युवती की तलाश

SP अभिषेक सेकर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती को जल्द से जल्द बरामद करने के लिए पुलिस की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख