शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रही हैं। पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद नशा तस्कर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और नशे की खरीद-फरोख्त करने में जुटे हुए हैं। कई लोग मंदिर, स्कूल जैसी पवित्र जगहों पर भी नशा तस्करी करने में लगे हुए हैं।
सात नशा तस्कर अरेस्ट
पिछले कुछ दिनों में हिमाचल पुलिस ने अलग-अलग तरह के नशे के साथ कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल हैं। अब ताजा मामले में पुलिस टीम ने भारी मात्रे में चिट्टे और चरस की खेप के साथ सात लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: EC की रोक को दरकिनार कर सुक्खू सरकार ने पंचायतों के पुनर्गठन का लिया फैसला
उठ रहे कई सवाल
- हिमाचल में कहां से आ रहा नशा?
- क्यों सक्रिय हैं नशा तस्कर?
- कौन खरीद रहा नशा?
- कौन बेच रहा नशा?
- क्या पर्यटक हैं टारगेट?
- पुलिस से कहां रह रही कमी?
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का निर्णय, 800 पुलिस कांस्टेबलों की होगी भर्ती
आरोपियों के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
आपको बता दें कि पुलिस टीम को ये सफलता तीन अलग-अलग मामलों में मिली है। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपियों के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही साथ उनकी बैंक डिटेल और फोन की डिटेल की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।
टैक्सी में छिपाई थी खेप
पहला मामले में राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर की पुलिस टीम ने खेखर क्षेत्र में चील मोड़ पर एक टैक्सी से 15.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में पुलिस टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है- जिनकी पहचान विजेंद्र सिंह (26) निवासी त्यावल गांव, रामपुर और विशाल (25) निवासी ज्यूरी गांव, रामपुर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
3.110 किलोग्राम चरस बरामद
दूसरे मामले में पुलिस टीम ने भद्राश में तीन व्यक्तियों को 3.110 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान-
- विपिन कुमार (25) निवासी गांव नेरी, रामपुर बुशहर
- डोला राम (34) उर्फ कपिल निवासी गौरा गांव, कुल्लू
- मुकेश ठाकुर निवासी गांव निरसू, रामपुर बुशहर
