#अपराध
March 15, 2026
BREAKING: हिमाचल में बड़ी वारदात... बदमाशों ने पि.स्तौल की नोक पर लूटा पेट्रोल पंप; मचा हड़कंप
गाड़ी में तेल भरवाने आए बदमाशों ने कर्मचारी से पिस्तौल की नोक पर की लूट
शेयर करें:

बीबीएन (सोलन)। शांत और सुरक्षित माने जाने वाले हिमाचल प्रदेश में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। देर रात को अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। मामला सोलन जिला के बीबीएन क्षेत्र से सामने आया है। इस लूटपाट की वारदात की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
दरअसल बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात को कुछ अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना बीबीएन के मानपुरा क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात घटी। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाश अचानक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर डराने लगे। हथियार के दम पर कर्मचारियों को सहमा दिया गया, जिसके बाद बदमाशों ने काउंटर में रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का मामला: बेटे के जन्म लेते ही सलाखों के पीछे पहुंचा पिता, जानें वजह
बदमाशों की यह सारी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में एक गाड़ी पेट्रोल पंप पर पहुंची। जब पेट्रोल पंप कर्मचारी गाड़ी में तेल डालने के लिए उनके पास पहुंचा तो गाड़ी से निकले एक व्यक्ति ने कर्मचारी पर बंदूक तान दी और उसे गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप के ऑफिस में ले गया, जहां पर लूटपाट ककी गई। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई और बदमाश नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पाए।
पेट्रोल पंप पर लगे निगरानी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में संदिग्ध बदमाशों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। इन्हीं चित्रों के आधार पर अब पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जांच कर रही है ताकि बदमाशों के आने.जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके।
लूट की इस घटना के बाद मानपुरा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से बदमाश खुलेआम हथियार के दम पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, उससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: व्यक्ति की गला रेत कर दी ह*त्या, खेत में इस हाल में मिली देह; वजह जान चौंक गए सभी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश को लंबे समय से शांत और सुरक्षित प्रदेश माना जाता रहा है, लेकिन हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाएं अब चिंता का कारण बनने लगी हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी वारदातों ने लोगों को चिंतित कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं।