मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हाथ लगी है। होटल के कमरे में ठहरे एक व्यक्ति को पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद नशे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
पुलिस टीम को मिली गुप्त सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के सौली खड्ड स्थित एक होटल का है। बीते कल पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि मंडी के सौली खड्ड इलाके में एक होटल में ठहरे एक व्यक्ति के पास नशीले पदार्थ हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बैसाखी पर बड़ा तोहफा : राशन डिपुओं पर फ्री में मिलेंगे चावल, सरसों तेल भी सस्ता
होटल के कमरे से चिट्टा बरामद
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बिना देर किए होटल में छापा मार दिया। पुलिस को देख व्यक्ति हक्का-बक्का रह गया। पुलिस टीम ने बीना देर किए कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को 22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने बीना देर किए व्यक्ति को पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान
हाकम सिंह, निवासी गांव मटोरड़ा, जिला पटियाला (पंजाब) के रुप में हुई है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने फ्री बिजली के लिए बनाया नया प्लान : अब राशन कार्ड से लिंक होगा मीटर
पुलिस कर रही मामले की जांच
SP मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशा कहां से लाया था और यहां किसे देने वाला था। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
