मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में पहले से शादीशुदा एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात का पता मासूम को भी नहीं लगा। लेकिन हाल में जब पैरेंट्स पेट दर्द की शिकायत के साथ उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है।

पैरेंट्स ने पूछा तो बालिका ने बताया

यह जानकर पैरेंट्स के होश उड़ गए। उसके बाद बालिका ने अपने साथ युवक की नीचता के बारे में विस्तार से बताया। मंडी पुलिस ने मता-पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 7 साल की बच्ची को नदी किनारे ले गया शख्स, कर दी नीचता

किसी को नहीं बताने को कहा था

छात्रा 10वीं में पढ़ती है। बीते दिनों उसने पैरेंट्स से पेट दर्द की शिकायत की। माता-पिता उसे मंडी के जोनल अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बालिका गर्भवती है। यह सुनकर पैरेंट्स के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, दुष्कर्म करने के बाद युवक ने बालिका को यह बात किसी को न बताने के लिए धमकाया था। डर के मारे बालिका ने यह वारदात छुपाए रखी।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल के इस अहम प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 1878 करोड़ रुपए किए मंजूर

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक शादीशुदा है और हाल ही में उसकी शादी हुई है। पुलिस ने बालिका के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर भेजा गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक मंडी आईपीएस सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले में छानबीन की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को सुक्खू सरकार ने दिया 440 वोल्ट का झटका, मनाली वाले घर से जुड़ा है मामला

 

बता दें कि हिमाचल में पिछले कुछ ही दिनों में दुष्कर्म के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। शातिर युवक नाबालिग लड़कियों को अपने झूठे प्यार के जाल में फांस कर उनके साथ जबरन संबंध बना रहे हैं। प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों से हर वर्ग चिंतित है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें