#अपराध
April 10, 2025
हिमाचल: 7 साल की बच्ची को नदी किनारे ले गया शख्स, कर दी नीचता
मेले में झूले लगाने वाले शख्स किया मुंह काला
शेयर करें:
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में आए दिन मासूम बच्चियां शारीरिक शोषण का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला हिमाचल के सिरमौर जिला से सामने आया है। यहां एक सात साल की बच्ची के साथ व्यक्ति ने दुष्कर्म कर डाला। सिरमौर जिला में ही पिछले 12 दिन में यह दूसरा मामला सामने आ गया है। इससे पहले 30 मार्च को एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म हुआ था।
ताजा मामला सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब का है। यहां एक सात साल की प्रवासी बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। व्यक्ति मासूम को बहला फुसला कर यमुना नदी किनारे ले गया और वहां पर इस वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद वह मौके पर फरार हो गया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने हिमाचल के इस अहम प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 1878 करोड़ रुपए किए मंजूर
बताया जा रहा है कि आरोपी मेलों में झूले लगाने वाले व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मेले में झूले लगाने वाला एक शख्स बच्ची को बहला फुसला कर नदी किनारे ले गया और वहां पर इस घटना को अंजाम दिया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को सुक्खू सरकार ने दिया 440 वोल्ट का झटका, मनाली वाले घर से जुड़ा है मामला
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है। अभी तक आरोपी फरार है और पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को धर दबोचा जाएगा।
यह भी पढ़ें : सांसद कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान, बोलीं- कांग्रेस 'अंग्रेजों की भूली बिसरी औलाद'
बता दें कि इससे पहले 30 मार्च को नाहन महिला पुलिस थाना में एक छह साल की प्रवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।