कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में  उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खीरगंगा घाट की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास एक युवक का शव मिला। सुबह के समय स्थानीय लोगों की नजर युवक पर पड़ी, जो वहां अचेत हालत में पड़ा हुआ था। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर का है।  सुबह के समय स्थानीय लोगों ने खीरगंगा घाट की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जब काफी देर तक युवक की ओर से कोई हलचल नहीं हुई तो लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी ने रचा इतिहास: एयरफोर्स में बनी फ्लाइंग ऑफिसर; अब आसमान में उड़ाएंगी फाइटर जेट

 

सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने युवक को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान बैजनाथ के वार्ड नंबर-2 निवासी कुनाल के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : HT लाइन की चपेट में आने से झुलसा 22 वर्षीय पेंटर, नहीं बच पाया बेचारा

 

जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका

 

थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे होगी कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर संभव पहलू को खंगाला जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला साथी के साथ चिट्टा सप्लाई करने पहुंचे थे 3 पंजाबी, होटल के पास हुए गिरफ्तार

अचानक हुई मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल

युवक कुनाल की अचानक हुई मौत की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और सभी युवक की असमय मौत पर दुख जता रहे हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरी घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी।