मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का काला कारोबार लगातार पैर पसारता जा रहा है। अब चिंता और भी बढ़ गई है क्योंकि इस धंधे में महिलाओं की भागीदारी आए दिन सामने आने लगी है। ताजा मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन युवकों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
दो अलग-अलग मामलों में तस्कर गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत तीन युवकों को नशे की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवकों ने मचाया हुड़दंग : चलती कार से लटके बाहर, बियर पीते किया फोटोशूट
रेस्ट हाउस में चला था नशे का खेल
बता दें कि मामला जिला मंडी के रेस्ट हाउस से सामने आया है। यहां पर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग रैस्ट हाऊस चौक पर किराए के कमरे में नशे की खरीद-फरोख्त कर रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई।
पुलिस ने मौके पर की छापामारी
पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने शहर के रेस्ट हाउस चौक पर किराए के कमरे में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 2.140 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने बरामद चिट्टे सहित युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में कार से मिला 1 किलो चिट्टा : पुलिस ने 15 पैकेट संग तीन युवकों को किया गिरफ्तार
आरोपियों की पहचान
- रोहित कुमार उम्र 29 साल पुत्र राजकुमार निवासी भौणबाड़ी तहसील सुंदरनगर
- भारती गुलेरिया उम्र 24 साल पुत्री धनंजय कुमार निवासी गांव नोरु, तहसील बल्ह के रूप में हुई है।
नशे के खिलाफ की थी नाकाबंदी
दूसरा मामला सिरमौर जिले से सामने आया है, जहां जिला पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने नौहराधार-राजगढ़ रोड पर केयर नाला के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस हर आने-जाने वाले पर नजर रख रही थी। पड़ोसियों के अनुसार, इस जगह पर अक्सर संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती थी और चिट्टा लेने के लिए लोग लगातार आते-जाते थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
चिट्टे की भारी खेप बरामद
नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्ति पुलिस को संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस ने तुरंत उन्हें रोककर पूछताछ की और फिर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी शिक्षक को 6 साल की जेल : स्कूली छात्रा के साथ किया था गंदा काम
आरोपियों की पहचान मनोज वर्मा (38) पुत्र ईश्वर दास वर्मा, निवासी गांव व डाकघर नौहराधार, जिला सिरमौर और सतीश कुमार (41) पुत्र सुलैना सिंह, निवासी गांव व डाकघर बल्लाह, तहसील असंध, जिला करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस रिमांड के दौरान इस बात की गहनता से जांच की जा रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने और मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दामाद के साथ बाइक पर निकली थी सास, अचानक हो गई अनहोनी; थमी सांसें
1 किलो 5 ग्राम चिट्टा बरामद
वहीं, जिला ऊना से एक और मामला सामने आया है। यहां पर बीते कल पुलिस टीम ने तीन कार सवार युवकों के पास से चिट्टे के 15 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों का वजन करने पर कुल 1 किलो 5 ग्राम नशीला पदार्थ सामने आया। इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा मिलने के बाद टीम ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
13 साल के युवक से चिट्टा बरामद
हाल ही में कांगड़ा पुलिस ने HRTC बस को तलाशी के लिए रोका तलाशी के दौरान एक युवक के पिट्ठू बैग की जांच की गई, तो उसमें से 130.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत 13 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है।
