चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में संदिग्ध हालात में शव मिलने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चंबा-तीसा मार्ग पर एक बार फिर एक युवक का शव बरामद हुआ है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला था और अब दोबारा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।  

संदिग्ध हालत हालत में मिला व्यक्ति का शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर भंजराडू हेलीपैड जीरो पॉइंट के पास का है। यहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर सड़क से थोड़ी दूरी पर पड़ी किसी चीज पर  पड़ी। शुरुआत में दूर से कुछ साफ नजर नहीं आया, लेकिन जब लोग नजदीक पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में प्री-मानसून बना आफत : बिजली गिरने से 20 की मौ*त, मचा हाहाकार

पुलिस को दी मामले की सूचना 

जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

मृतक की पहचान 

गैस लाल, पुत्र जय दयाल, निवासी गांव  देहग्रां, जिला चंबा के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में पंजाबी की हीरोपंति : चलती कार से बना रहा था वीडियो, पुलिस ने सिखाया सबक

पुलिस कर रही मामले की जांच  

फिलहाल अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी जरूरी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में भी लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं।