बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की भारी खेप के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

टनल नंबर-1 के पास लगाया गया था नाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर का है। स्वारघाट थाना पुलिस की टीम टनल नंबर-1 (कैंची मोड़) के दूसरे छोर यानी मैहला की तरफ नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन पर नजर रखी जा रही थी और संदिग्ध वाहनों की विशेष तौर पर जांच की जा रही थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी कर्मी के पास मिला चिट्टा, पहले फंडिंग करने में आया था नाम- फिर भी मिली जमानत

सफेद ऑल्टो कार पर हुआ शक

इसी दौरान मनाली की तरफ से एक सफेद रंग की ऑल्टो कार (HP 65-6858) वहां पहुंची। पुलिस को कार में सवार व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके चलते वाहन को तुरंत रोक लिया गया। पुलिस को देख व्यक्ति घबरा गया। 

तलाशी में निकली भारी मात्रा में चरस

शक के आधार पर पुलिस ने जब पुलिस ने कार की गहन तलाशी ली, तो उसमें से 956 ग्राम चरस बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में नशे का सामान मिलने से यह साफ हो गया कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। चरस बरामद होते ही पुलिस ने बिना देरी किए कार चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मेजर की पत्नी ने घर में डाला कलेश, झेलनी पड़ी मानसिक परेशानी- कोर्ट से मिला तलाक

आरोपी की पहचान

जुकव अली उम्र 39 साल निवासी गांव सनवाड़, डाकघर बथेरी, तहसील पधर, जिला मंडी के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में स्वारघाट पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की कार को भी सीज कर दिया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डॉक्टर्स के लिए खुशखबरी, सुक्खू सरकार भरने जा रही 114 पद- जानें पूरी डिटेल

कहां से लाई गई चरस, जांच में जुटी पुलिस

अब पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लेकर आया था और इसे आगे किस इलाके में सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें