हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में धनतेरस से ठीक एक रोज पहले एक अनोखी चोरी की वारदात सामने आई है। जिसमे चोरों ने पहले एक घर में बेख़ौफ़ बैठकर शराब पी,  स्नैक्स के मज़े लिए और फिर उसी घर को निशाना बनाते हुए करीब  50 लाख रूपए के सोने-चांदी के गहने और घर में रखी नकदी पर हाथ साफ़ किया। इस घर के साथ ही चोरों ने दो दुकानों को भी निशाना बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के हमरीपुर जिले के बिझड़ी बाज़ार में चोरों ने एक घर और दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। करीब 60 मीटर के दायरे में तीन जगहों चोरों ने पर चोरों ने ताले तोड़कर सेंधमारी की और 50 लाख से ज्यादा के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। जिस घर में चोरों ने चोरी की वहां 20 दिन बाद बेटी की शादी थी और चोर शादी के लिए रखे नए गहनों के साथ ही पुश्तैनी आभूषण भी अपने साथ ले गए। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सुबह-सवेरे आया भूकंप: दो जिलों में डोली धरती, कितनी रही तीव्रता?

 

पहले दो दुकानों पर किया हाथ साफ़ 


बताया गया है कि पहले चोरों ने सबसे पहले बिझड़ी बाज़ार में स्थित देशराज और रवि पटियाल की दुकानों के ताले तोड़े और दुकानों में रखे हार और नगदी पर हाथ साफ़ किया।  देशराज की दुकान से चोरों ने 50 हज़ार रूपए के हार और रवि पटियाल की दुकान में रखे 5 हज़ार रूपए चोरी किये।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर से मिला खराब पनीर: कॉकरोच वाला आटा भी नष्ट करवाया गया..

 

शादी की शौपिंग के लिए चंडीगढ़ गया था परिवार, लुट गया घर 


दुकानों में चोरी करने के बाद चोरों ने वही पास में मौजूद सुरजीत सिंह के घर को निशाना बनाया। सुरजीत अपने परिवार के साथ शादी की शौपिंग करने चंडीगढ़ गए थे घर पर कोई नहीं था चोरों ने इसी का फायदा उठाकर कर सूने घर में सेंधमारी की। 

 

इसके बाद चोरों ने आराम से पार्टी करते हुए सुरजीत के घर में शराब पी, स्नैक्स के मज़े लिए और फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते घर में रखा 30 तोला सोना और आधा किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। शादी के पहले घर में हुई बड़ी चोरी से परिवार सदमे में हैं। घर की महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल है। घर की एक महिला ने कहा है कि अगर जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा गया तो वे रोड पर बैठकर चक्काजाम करेंगीं।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने 30 हजार युवाओं को रोजगार देने की कर ली तैयारी, प्रदेश में बनेंगे 4 औद्योगिक पार्क

 

पुलिस ने कहा जल्द धरे जायेंगे चोर 


इस मामले में बड़सर थाने में शिकायत दर्ज की गयी है। बड़सर DSP हरीश गुलेरिया ने मौके का निरिक्षण करते हुए कहा है कि जल्द ही शातिर चोरों को पकड़ा जाएगा। पुलिस घर-परिवार वालों के बयानों को दर्ज कर आस पास लगे cctv कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। इस बड़ी चोरी की वारदात के बाद व्यापारी संगठनों में भी आक्रोश है संगठन ने मांग की है कि जल्द की चोरों की गिरफ्तारी हो और पुलिस इलाके में गश्त बढ़ाएं जिससे आगे इस प्रकार की घटनाएं न हो।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें