मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए सिया हत्याकांड की जांच में पुलिस लगातार नई कड़ियां जोड़ रही है। मामले को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस टीम हर पहलू की गहन जांच- पड़ताल की जा रही है।

सिया हत्याकांड में बड़ा अपडेट

पुलिस जांच में अभी तक आरोपी को लेकर कई खुलासे हुए हैं। वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना वाले दिन की पूरी कहानी सामने रखी। जिससे वारदात के पीछे की स्थिति धीरे-धीरे साफ होती जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की स्मार्ट सिटी में बड़ा घोटाला- सोलर प्रोजेक्ट के पैसे से अफसर के घर तक बनी सड़क

बीड़ी के लिए घर पर हुआ झगड़ा

सिया की हत्या के बाद उसके माता-पिता और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात वाले दिन आरोपी की अपनी मां के साथ पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। उसने बीड़ी खरीदने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन बात बिगड़ गई और वह गुस्से में घर से निकल गया।

 

गुस्से में निकला था घर से

इसके बाद वह इधर-उधर भटकता हुआ एक गोशाला में पहुंचा और फिर गोपालपुर पंचायत होते हुए गोपालपुर चौक के रास्ते घटनास्थल की ओर चला गया।

जांच में सामने आया है कि रास्ते में आरोपी की मुलाकात सिया से हुई, जो उस समय मोबाइल फोन पर बात कर रही थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बदला मौसम: 4 जिलों में जमकर होगी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का भी अलर्ट

रास्ते में दिखी सिया- किया हमला

गुस्से में भरे आरोपी ने अचानक दराट से हमला कर दिया, जिससे छात्रा को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वारदात के बाद जब आसपास लोगों की आवाजें सुनाई दीं, तो आरोपी मौके से भाग निकला। वह गोपालपुर चौक से मंदिर की ओर भागा और फिर नाले के रास्ते नगला नाला तक पहुंच गया, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।

 

मर्डर कर भागा आरोपी

शनिवार को पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंची और उसके बताए पूरे रूट की निशानदेही करवाई। इस दौरान घटनास्थल से लेकर भागने के रास्ते तक हर बिंदु की मैपिंग की गई। पुलिस छात्रा और आरोपी के करीबी लोगों से भी लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि मामले के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिछले चार दिनों से नहीं मिल रही 7 वर्षीय बच्ची, सर्च ऑपरेशन लगातार जारी

जेब में नहीं होती थी फूटी कौड़ी

पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह महीने में एक-दो बार ही दिहाड़ी लगाकर कुछ पैसे कमा पाता था। कई बार वह रास्ते में गिरे बीड़ी के टुकड़े उठाकर मंदिर के पास माचिस से उन्हें पीता था। वह पेड़ों की छंटाई का काम जानता है और इसी तरह गुजारा करता था।

आरोपी ने मां के सामने कबूला गुनाह

इस बीच, मामले में एक और भावुक मोड़ तब आया जब आरोपी के माता-पिता ने उसके सामने ही उससे सच्चाई पूछी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिर हिलाकर अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी मां पहले ही कह चुकी हैं कि अगर बेटे ने अपराध किया है, तो उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : झाड़-फूंक के बहाने बाबा ने महिला को खिलाई बूटी- फिर की नीचता, मिली उम्रकैद की सजा

हर पहलू खंगाल रही पुलिस

SP मंडी विनोद कुमार खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। एक-दो दिनों में पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया जाएगा। सिया की मौत ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है।

 

19 साल की सिया की दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि सरकाघाट में बीते रोज सोमवार की सुबह घर से कॉलेज जा रही 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया का एक सिरफिरे युवक विकास पटियाल ने दराट से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें