मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद ही सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले एक नवनिर्वाचित पंचायत उपप्रधान ने एक ऐसा घिनौना कांड कर दिया, जिसने जनसेवा और समाज दोनों को हिला कर रख दिया है। मामला मंडी जिला के बीएसएल कॉलोनी थाना के तहत आने वाली एक पंचायत का है।
यहां पर एक शिक्षिका ने पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि उपप्रधान ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, लगातार मानसिक प्रताड़ना दी और विरोध करने पर उसे बदनाम करने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दीं। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : गजब...घाटे में चल रहा HRTC कर्ज लेकर चुकाएगा कर्मियों-पेंशनरों की लंबित देनदारियां; दूसरी बार लेगा लोन
दो साल की पहचान बनी परेशानी की वजह
पुलिस को दी गई शिकायत में शिक्षिका ने बताया कि वह आरोपी उपप्रधान को पिछले करीब दो वर्षों से जानती थी। महिला का कहना है कि शुरुआत में सामान्य परिचय था, लेकिन बाद में आरोपी लगातार फोन और संपर्क करने का प्रयास करने लगा। शिकायत के अनुसार जब महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी और उसके फोन उठाने बंद कर दिए, तो कथित तौर पर आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसे लगातार धमकियां दी जाने लगीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : देर रात गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौ*त से मचा हाहाकार
कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मई माह के दौरान आरोपी उसके कमरे में जबरन दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि घटना के बाद वह काफी समय तक डरी और सहमी रही। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
तस्वीरें वायरल करने परिवार को मारने की दी धमकी
महिला ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार उसका पीछा करता रहा और सार्वजनिक स्थानों पर भी उसके साथ अभद्र व्यवहार करता था। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और बेटे को भी जान से मारने की धमकियां दी गईं, जिससे पूरा परिवार भय और मानसिक तनाव के माहौल में जी रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नहीं लगेंगे इथेनॉल और सरिया उद्योग, सुक्खू सरकार ने आखिर क्यों लिया ऐसा फैसला; जानें
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए इसे विशेष रिपोर्ट की श्रेणी में रखा गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इन बिजली बोर्ड कर्मियों को तोहफा: 15 हजार रुपए तक बढ़ा वेतन, चेतावनी भी मिली
जांच पर टिकी सबकी नजर
एक ओर जहां महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर मामले की सच्चाई अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल शिकायत दर्ज होने के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
