सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां कालाअंब क्षेत्र की शिव कॉलोनी से 10 साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बच्चे के लापता हो जाने से उसके परिजन काफी परेशान है।
10 साल का बच्चा लापता
परिजन अपने लाडले की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। बच्चे के माता-पिता उसके सही-सलामत घर लौटने की कामना कर रहे हैं। बच्चे की मां ने जनता और पुलिस से बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : एक ही रात में कई परिवार हुए बेघर, बाढ़ के सैलाब में देखते ही देखते बह गए 466 घर
फैक्ट्री में काम करती है मां
लापता बच्चे के परिजनों और मां ममता कुमारी ने बीती 8 जुलाई को पुलिस चौकी कालाअंब में बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। ममता ने पुलिस को बताया कि वो कालाअंब में एक फैक्ट्री में काम करती है। उसका बेटा दीपांशु महज 10 साल का है और सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ाई करता है- जो कि अचानक घर से कहीं लापता हो गया है।
बिना बताए निकला घर से
ममता ने बताया कि दीपांशु मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है और वो अक्सर चुपचुप रहता है। 8 जुलाई वो दीपांशु बिना बताए घर से कहीं चला गया और शाम तक वापस नहीं लौटा। ऐसे में परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्चे को हर संभव जगह पर ढूंढा गया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें : किन्नर कैलाश पर जाने वाले हो जाएं तैयार, 5 दिन बाद शुरू होगी यात्रा- सिर्फ यही लोग कर सकेंगे दर्शन
बच्चे का इंतजार कर रहा परिवार
ममता ने बताया कि जिस दिन दीपांशु घर से लापता हुआ था- उस दिन उसने नीली जीन्स, काली टी-शर्ट और सफेद चप्पल पहनी हुई थी। दीपांशु के लापता हो जाने से पूरा परिवार परेशान है। पिछले दो दिन से परिवार के किसी सदस्य ने अन्न का दाना तक नहीं खाया है। पूरा परिवार भूखा-प्यासा बैठकर बच्चे के घर लौटने की प्रार्थना कर रहा है।
दीपांशु को ढूंढने में करें मदद
परिजनों ने अब थक-हार कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से मदद की अपील की है। दीपांशु के परिजनों ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा की है। साथ ही लोगों से ये अनुरोध किया गया है कि यदि कोई भी बच्चे को कहीं देखे तो उसे रोककर किसी सुरक्षित स्थान पर बैठाए और नजदीकी पुलिस स्टेशन या परिजनों के नंबर पर सूचित करे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति अरेस्ट, स्टूडेंट्स के नाम से भेजे थे e-mail
इन नंबरों पर करें सपर्क
पुलिस चौकी प्रभारी, कालाअंब थाना: 97299-90152
बासतान संपर्क नंबर : 85447-91429
थाना नारायणगढ़, अंबाला: 01734-284011
कंट्रोल रूम जिला अंबाला: 01712-2553223
थाना नारायणगढ़ प्रभारी: 97299-90129
