ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज और बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां पुलिस थाना अंब के अधीन पड़ते एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।

18 वर्षीय लड़की लापता

बताया जा रहा है कि लड़की पिछले करीब तीन दिन से लापता है। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। नौजवान बेटी के लापता होने से परिजन काफी घबराए हुए हैं। परिजन लापता बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर से टायर लेने निकला था पूर्व प्रधान का बेटा, पंजाब की नहर में तैरती मिली देह

कब निकली थी घर से?

लापता लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अंब पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि बीती 30 जुलाई, रविवार को दिन के समय उनकी बेटी घर पर किसी से भी कुछ कहे बिना कहीं चली गई।

मोबाइल भी घर पर छोड़ा

देर शाम तक जब वो घर नहीं लौटी- तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने उसे कई बार फोन भी किया। मगर सामने से उसका कोई जवाब नहीं आया। बाद में पता चला कि लड़की अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ चली गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बस स्टार्ट छोड़ ड्राइविंग सीट से उतरा ड्राइवर, ढलान में लुढ़की; मची चीख-पुकार

चंडीगढ़ के लिए निकली

इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। लड़की के दोस्तों व रिश्तेदारों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जांच में ये पता चला कि वो चंडीगढ़ जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

चंडीगढ़ में करती थी पढ़ाई

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई करती है। पिछले करीब दो महीने से छुट्टियों के चलते वो घर पर ही रह रही थी। अब उसके ऐसे अचानक लापता हो जाने से परिवार बेहद परेशान है। चंडीगढ़ में भी लापता लड़की के रिश्तेदारों ने हर संभव जगह पर उसे ढूंढ लिया है, लेकिन उसका कहीं कुछ 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के अस्पताल में तड़पता रहा मरीज- घंटों तक नहीं आया डॉक्टर, थमीं सांसें- हुआ हंगा

कहीं नहीं जाता थी बिना बताए

परिजनों ने बताया कि वो कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाती थी। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। परिवार बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : युवक को चरस तस्करी पड़ी भारी, कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा- अब जेल में कटेगी उम्र

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लपाता लड़की की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं- ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के पुलिस थानों में भी लड़की की तस्वीर भेज दी गई है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी बेटी को ढूंढ लिया जाएगा।

बेटी को ढूंढने में करें मदद

लापता लड़की के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को उनकी बेटी के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया थाने से संपर्क करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें