सिरमौर। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला सिरमौर से सामने आया है। यहां पुलिस टीम ने दो जवान युवकों को नशे की खेप और नकदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी युवकों की उम्र 22 साल बताई जा रही है।
पुलिस के लिए लिखे अपशब्द
प्रारंभिक जांच में पुलिस टीम को एक आरोपी के घर की दीवारों पर से पुलिस के खिलाफ अपशब्द भी लिखे हुए मिले हैं। पुलिस टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल तो ऐसा नहीं था! दो युवकों ने खाई में फेंका युवक, आ रही थी तेज बदबू और....
घर से चला रहे थे नशे का धंधा
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की SIU टीम नाहन में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि आवासीय मकान में दो युवक नशे का कारोबार करते हैं। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घर में दबिश दी।
चिट्टे की खेप और नकदी बरामद
इस दौरान पुलिस टीम को घर में मौजूद दोनों युवकों के कब्जे से 8.5 ग्राम चिट्टा और 3,050 रुपए के करेंसी नोट बरामद हुए। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : IIT मंडी में बेसुध पड़ी मिली महिला प्रोफेसर, कमरे से मिला नोट- लिखा था बहुत कुछ
आरोपियों की पहचान
दोनों आरोपी युवक निवासी मोहल्ला ढाबों नाहन के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- साहिल वर्मा (22)
- आर्यन तोमर (22)
पुलिस टीम को तफ्तीश के दौरान आरोपी आर्यन के घर की दीवारों पर पुलिस के लिए लिए गए अपशब्द लिखे हुए मिले हैं। मामले की पुष्टि करते हुए ASP सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
