कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कांगड़ा जिले में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में नकदी के साथ चिट्टा और चरस बरामद की है।

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें-  हिमाचल के शौर्यन को GOOGLE में मिली नौकरी: सालाना 50 लाख का पैकेज, परिवार में खुशी

नाके पर पकड़े नशा तस्कर

जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई पुलिस थाना हरिपुर के तहत आने वाली रानीताल पुलिस चौकी की टीम ने की है। पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रसूह चौक के पास वाहनों की जांच के लिए नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान लंज की ओर से देहरा की तरफ जा रही एक ऑल्टो कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया।

तलाशी के दौरान मिली चरस

पुलिस के अनुसार कार को जांच के लिए रोकने के बाद उसमें बैठे लोग कुछ घबराए हुए नजर आए। इसके बाद पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 61.440 ग्राम चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की सड़कों पर दौड़ेंगी 350 नई बसें- पुरानी होंगी बेड़े से बाहर, कल लिया जाएगा फैसला

गाड़ी से कैश भी बरामद

पुलिस ने कार में मौजूद दोनों व्यक्तियों की तलाशी भी ली। इस दौरान उनके पास से 67,200 रुपये नकद बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस अब इस रकम के स्रोत और इसके संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। मौके पर बरामद चरस और नकदी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही जिस कार में दोनों आरोपी यात्रा कर रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- आजादी के बाद भी सड़क से दूर हैं हिमाचल के ये गांव : देह पहुंचाना भी कठिन, हजारों लोग परेशान

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी देहरा क्षेत्र के घयोरी गांव के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों की पहचान-

  • संजय कुमार 
  • पुष्पिंदर ठाकुर

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 11वीं के छात्र पर आवारा सांड ने किया हम*ला, सांस की नली में घुसा सींग- हालत नाजुक

ऑल्टो कार से मिली चिट्टा

वहीं, दूसरे मामले में बीते कल पुलिस ने सुधेड़ खास, चंबी–धर्मशाला मार्ग पर थाना धर्मशाला के क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने ऑल्टो कार नंबर HP-54C-8690 से नशा बरामद किया है। मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को 5.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की कार को भी सीज कर दिया है।

आरोपियों की पहचान

  • दलविंदर सिंह (40), निवासी जवाली, कांगड़ा
  • सूरज साहू (20), निवासी अमृतसर, पंजाब

यह भी पढ़ें- मां-बेटी की मौ**त से दहला हिमाचल- बंद कमरे में आखिर क्या हुआ? मायके पक्ष ने बताई सच्चाई

 

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों मामलों में पुलिस टीम ने मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 20, 29 और 61-85 के तहत कार्रवाई की है। अब जांच के दौरान बरामद पदार्थ के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सभी आरोपियों से हो रही पूछताछ 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने चिट्टा, चरस और नकदी को कब्जे में लिया गया है और आरोपियों की कारों को भी सीज कर दिया गया है। फिलहाल, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : आंगनबाड़ी से दादी संग घर लौट रही थी 3 वर्षीय दिव्यांशी, तेज रफ्तार पिकअप ने रौं..दा

नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कथित तौर पर नशीले पदार्थ की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस इस मामले से जुड़े संभावित नेटवर्क की कड़ियों को भी जांच रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें