किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब पूह उपमंडल के चांगो गांव में क्रिकेट ग्राउंड के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पूह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच के दौरान मृतक की पहचान 32 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से चांगो में रहकर खेतों और बगीचों में मजदूरी का काम कर रहा था। रिंकू चांगो निवासी थुकदन तन्डूप के पास काम करता था। हालांकि, मृतक के परिवार और उसके मूल पते को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भीषण हा*दसा: पुल की रेलिंग तोड़ ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा; मचा हड़कंप
खुद को रामपुर का रहने वाला बताता था रिंकू
पुलिस जांच में पता चला कि रिंकू ने अपने मालिक को बताया था कि वह रामपुर क्षेत्र का रहने वाला है। इसके अलावा उसने अपने परिवार, रिश्तेदारों या घर के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी थी। अब पुलिस उसके परिवार और परिजनों का पता लगाने में जुटी है, ताकि घटना की जानकारी उसके घरवालों तक पहुंचाई जा सके और शव को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस के गढ़ में BJP की बड़ी सेंध- 26 साल बाद शिमला ZP पर कब्जा, निर्दलीय ने बदली गेम
बाएं हाथ पर बना था ‘रीना’ नाम का टैटू
पुलिस को मृतक की पहचान से जुड़े कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। रिंकू ने घटना के समय गोल गले की टी-शर्ट, नीले रंग की जैकेट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में ‘Reena’ नाम का टैटू बना हुआ मिला है। पुलिस इस टैटू समेत मृतक से जुड़ी अन्य पहचान संबंधी जानकारियों के आधार पर उसके परिवार और परिचितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू के 3 कद्दावर मंत्री, 7 MLA भी नहीं बचा पाए जिला परिषद की कुर्सी; कांग्रेस को झटका
आंख के ऊपर मिला चोट का निशान
शव के निरीक्षण के दौरान पुलिस को मृतक की बाईं आंख के ऊपर हल्का चोट का निशान भी मिला है। हालांकि, चोट किस परिस्थिति में लगी और युवक की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।'
यह भी पढ़ें- हिमाचल के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 347 देवी-देवताओं को भेजे निमंत्रण
परिवार ने खो दिया 32 साल का बेटा
रिंकू की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल उसके परिवार को लेकर बना हुआ है। करीब डेढ़ साल से किन्नौर में मजदूरी कर रहे इस युवक ने अपने साथ काम करने वालों को अपने परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। अब पुलिस उसके घर और परिजनों की तलाश कर रही है। बाएं हाथ पर बने ‘रीना’ नाम के टैटू और रामपुर से जुड़े सुराग को आधार बनाकर पुलिस उसकी पारिवारिक पहचान तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
