हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां महज 22 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने न केवल इलाके को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि परिवार की दुनिया भी उजाड़ दी है। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ऊना जिले के अंबोटा तहसील गगरेट का रहने वाला था। कम उम्र में ही उसने जिम्मेदारियों का बोझ अपने कंधों पर उठा लिया था और परिवार का सहारा बना हुआ था।
किराए के कमरे में उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार विशाल हमीरपुर के प्रतापनगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर सैलून का काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला- आउटसोर्स कर्मियों के फिरेंगे दिन, मिलेगी नौकरी की सुरक्षा
जिम्मेदारियों के बोझ तले दब गया बचपन
विशाल ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने कंधों पर परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ उठा लिया था। वह अपने परिवार का मुख्य आर्थिक आधार था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है; जिस बेटे को उन्होंने मेहनत की कमाई से बड़ा किया और जो अब उनके बुढ़ापे की लाठी बन रहा था, वही आज उन्हें गहरे सदमे में छोड़कर चला गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गड्ढों में दफन हुआ विकास, NH-5 पर लोगों की जान से खिलवाड़- सड़क की हालत बद से बदतर
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही हैए ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों ने युवक को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। यह घटना एक बार फिर कई सवाल खड़े कर रही है आखिर वह कौन.सा दर्द था, जो एक जवान बेटे को जिंदगी से हार मानने पर मजबूर कर गया।
