सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सौतले पिता ने अपने ढाई साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी है। इस दिल दहला देने वाले मामले के उजागर होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं, अब इस मामले में अपडेट सामने आया है। 

सौतेला बाप ने किया मासूम का मर्डर

शुरुआती जांच में पाया गया है कि बच्चे की मां ने आरोपी से दूसरी शादी की थी। बच्चा महिला के पहले पति का था- जो कि आरोपी को पसंद नहीं था। ऐसे में उसने तैश में आकर मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के गृह क्षेत्र में गंदा काम- कैफे में बना रखे थे गुप्त कमरे, गंदी हालत में मिले स्कूली छात्र-छात्राएं

कैसा खुला राज?

आपको बता दें कि दिल दहला देने वाली ये घटना सालोगड़ा क्षेत्र के बालूघाटी से सामने आई है। इस  हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब आरोपी मासूम की लाश को दबाने जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे देख लिया और उसके कांड का पूरा राज खुल गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद ग्रामीणों द्वारा मामले के बाबत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राज बहादुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : राज्यसभा जाना चाहते हैं मंत्री धनीराम शांडिल- प्रतिभा सिंह का नाम भी चर्चा में, हाईकमान के भरोसे CM

जांच में हुए कई खुलासे

मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पाया गया है कि बच्चे को उसके सौतेला पिता ने ही मौत के घाट उतारा है।

क्यों मार दिया बच्चा?

माना जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और आपसी तनाव इस हत्याकांड के पीछे का कारण हो सकता है। वहीं, लोगों का कहना है कि बच्चा महिला के पहले पति का था और आरोपी को पसंद नहीं था। इसलिए आरोपी राद बहादुर ने मासूम की हत्या कर दी। मगर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 134 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर अरेस्ट, 6 बार पहले भी पकड़े जा चुके - नेटवर्क की तलाश जारी

लाश लगा रहा था ठिकाने

फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा आरोपी से सख्ती पूछताछ की जा रही है- ताकि पता लगाया जा सके उसने बच्चे की हत्या क्यों और कब की। साथ ही ये भी पता किया जा रहा है कि बच्चे की लाश को ठिकाने लगाने के बाद उसका आगे का क्या प्लान था।

पूरे इलाके में दहशत

पुलिस टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं और वहां मौजूद लोगों के भी बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें