बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। झंडूता उपमंडल के कलोल क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे एक पॉलिटेक्निक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।

कमरे में लटका मिला छात्र

बताया जा रहा है कि युवक पॉलिटेक्निक कॉलेज कलोल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का छात्र था। पढ़ाई के सिलसिले में वह कलोल में एक मकान में किराये पर रह रहा था। छात्र की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र की तारीख तय : कई अहम मुद्दों पर गरमाएगा सदन, जनता को राहत की उम्मीद

किराए के कमरे में रहता था

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक सुभाष चंद पुत्र जसवंत सिंह, निवासी कलोल ने थाना झंडूता को सूचना दी कि उनके मकान में रह रहा छात्र अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी झंडूता पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

फंदे से लटका था युवक

पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि छात्र के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे के अंदर छात्र का शव छत के पंखे के लोहे के कुंडे से चादर के सहारे लटका हुआ था। शव के नीचे एक प्लास्टिक की कुर्सी रखी हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: प्यार में पड़ा लड़का बना TRANSGENDER, शादी के बदले मिला धोखा- आशिक ने लूटे लाखों

19 साल का था गौरव

मृतक की पहचान 19 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है- जो कि कच्छेहरा, जिला कांगड़ा का रहने वाला था। गौरव पॉलिटेक्निक कॉलेज कलोल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का छात्र था। गौरव की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।

शुरुआती जांच में क्या पाया गया?

पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई और फॉरेंसिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शव को नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अस्पताल में ड्यूटी छोड़ दारू पार्टी कर रहा था डॉक्टर, पेग बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया

पुलिस ने मकान मालिक, आसपास मौजूद लोगों, गवाहों और मृतक के पिता से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान किसी ने भी घटना को लेकर कोई संदेह या विवाद की बात सामने नहीं रखी। वहीं, कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं भेज दिया है। फिलहाल, थाना तलाई में धारा 194 BNS के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को गंभीरता से जांच रही है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी की धाम खाने आया था जीजा, साले ने बरसाए लात-घूंसे; थाने पहुंचा मामला

क्षेत्र में शोक का माहौल

घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। गौरव के सहपाठी और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे किसी प्रकार का मानसिक तनाव, पारिवारिक कारण, पढ़ाई से जुड़ा दबाव या अन्य कोई वजह है या नहीं-इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें