ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक ऐसा हादसा सामने आया है, जिसे देख कर सभी की रूह तक कांप गई। यहां एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से ना सिर्फ महिला की मौत हो गई, बल्कि उसके शरीर के टुकड़े करीब 100 मीटर दूर तक बिखर गए। जिन्हें एकत्रित करने के लिए रेलवे पुलिस को कड़ी मशकत करनी पड़ी। यह हादसा आज रविवार सुबह के समय हुआ। 

जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर रवाना हुई जन शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ऊना के पंजोआ कलां क्षेत्र के समीप रेलवे ट्रैक पर सुबह लगभग 4:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि महिला रेलवे लाइन के साथ पैदल चल रही थी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की छवि पर दाग: पर्यटकों को लेकर बीच बाजार में भिड़े दो गुट, जमकर बरसाए लात-घूंसे

100 मीटर दूर तक फैले चीथड़े

इसी दौरान वह तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला का शरीर बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया और करीब 100 मीटर दूर तक महिला के चीथड़े फैल गए। हादसे के बाद ट्रैक पर लंबी दूरी तक मानव अवशेष फैले मिले, जिससे घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह बन गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन महिला को काफी दूर तक घसीटती चली गई, जिसके चलते रेलवे लाइन के आसपास कई स्थानों पर शरीर के हिस्से बिखरे पाए गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली के दिन मौसम भी बदलेगा अपना रंग, बारिश और तेज हवा का अलर्ट- जानें

पुलिस ने मौके से जुटाए अवशेष

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी ऊना से मुख्य आरक्षी मोहिंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रैक पर फैले शव के अवशेषों को एकत्रित किया और उन्हें कब्जे में लिया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को कुछ समय के लिए सुरक्षित किया गया। स्थानीय पंचायत प्रधान बलविंदर सिंह बिल्ला को भी पहचान के लिए मौके पर बुलाया गया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतका के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर नहीं लौटी थी DAV स्कूल की छात्रा, पुलिस ने 4 राज्य में खोजा- MP से बरामद

कैसे पहुंची रेलवे ट्रैक तक

प्रारंभिक जांच में पुलिस आशंका जता रही है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती है और भटकते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। संभावना जताई जा रही है कि वह अंब.अंदौरा क्षेत्र से पैदल चलते हुए पंजोआ कलां तक आ गई, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा

साथ ही आसपास के थानों और जिलों में महिला की पहचान के लिए सूचना साझा की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मृतका की पहचान होते ही परिजनों को सूचित किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला दुर्घटनावश ट्रैक पर पहुंची या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें