बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरमोड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जबकि, ए़क अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है।

19 साल के युवक की मौत

बताया जा रहा है कि युवक अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मणिकरण साहिब माथा टेकने जा रहा था। मगर रास्ते में उनकी बाइक की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक की परखच्चे उड़ गए और एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के गृह क्षेत्र में गंदा काम- कैफे में बना रखे थे गुप्त कमरे, गंदी हालत में मिले स्कूली छात्र-छात्राएं

होली पर घर में पसरा मातम

होली के अवसर पर नौजवान बेटे की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। बेटे की मौत के पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय जगा सिंह के रूप में हुई है- जो कि पंजाब का रहने वाला था।

माथा टेकने जा रहे थे युवक

परिजनों ने बताया कि जगा सिंह कल बाइक से पहले अपने एक दोस्त के साथ कीरतपुर साहिब गया। फिर दोपहर बाद जगा दोस्त के साथ मणिकरण साहिब गुरुद्वारा माथा टेकने जा रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी के पहले पति की औलाद से नाखुश था शख्स, मासूम को दफनाने चला था- पहुंचा जेल

बाइक की ट्रक से टक्कर

इसी दौरान गरमोड़ा के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और अपनी लेन छोड़कर सामने की ओर से आ रहे ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में जगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका पंजाबी साथ गंभीर रूप से घायल हुआ है और वो अभी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है।

एक की मौत, दूसरा घायल

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पाया गया है कि जिस ट्रक से बाइक की टक्कर हुई है लो बाघा से क्लींकर लादकर बघेरी की तरफ जा रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में होली पर हुड़दंग : लड़की के सिर पर दे मारा बियर का कैन, शहर में नाकाबंदी

ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

फिलहाल, पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनता से पुलिस की अपील

पुलिस टीम ने जनता से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। उनका कहना है कि तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण आए दिन भयानक हादसे पेश आ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि सभी वाहन चालक अनुशासन का पालन करें और अपना व सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों का ख्याल रखें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें